छत्तीसगढ़: बिरयानी के पैसे जुटाने के लिए जेब टटोल रहे थे आरोपी, पीड़ित ने किया विरोध तो कर दी हत्या; हिरासत में 5 आरोपी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 4 नाबालिगों समेत 5 आरोपियों ने बिरयानी खाने और नशे के लिए पैसे जुटाने की खातिर ...और पढ़ें
-1792982250126_m.webp)
बिरयानी के पैसे जुटाने के लिए हत्या (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नशे की लत और बिरयानी खाने के लिए पैसे जुटाने की सनक में 4 नाबालिग समेत 5 आरोपियों ने एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी।
दरअसल, यह घटना रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास आधी रात को हुई, जहां सड़क किनारे सो रहे एक अज्ञात व्यक्ति की जेब से आरोपी पैसे और मोबाइल चुराने की कोशिश कर रहे थे। तभी पीड़ित जाग गया।
नींद खुलने पर जब पीड़ित ने लूट का विरोध किया, तो आरोपियों ने चाकू से उसके सीने, पीठ और जांघ पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिसके बाद पीड़ित ने मौके पर ही दम तौड़ दिया और आरोपियों ने जेब से 700 रुपये लूटकर फरार हो गए।
सीसीटीवी और मुखबिरों के आधार पर पकड़ाए आरोपी
घटना के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से 4 नाबालिगों समेत 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों के पास से इस अपराध को अंजाम देने वाले चाकू, खून से सने कपड़े व बाइक जब्त कर ली है।
कैसे हुआ मामले का खुलासा?
जानकारी के अनुसार, शनिवार को पुलिस ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने जांच की। उसके सीने, कंधे और शरीर के दूसरे हिस्सों पर चोट के निशान मिले।
जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 साल बताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
जांच के दौरान सामने आया है कि इस घटना में 15 से 16 साल के कुछ लड़के शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने संदिग्धों की पहचान के लिए मुखबिरों को एक्टिव किया। इसके बाद पुलिस ने मिट्ठूमुड़ा, बजरंगपारा और सांगीतराई इलाके में दबिश देकर 19 वर्षीय राजेश्वर सारथी उर्फ समारू समेत चार नाबालिगों को हिरासत में लिया।
रात में अकेले आने-जाने वालों को बनाते हैं निशाना
पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नशा करते हैं और अक्सर कबाड़ चोरी करते थे। इसके असावा वह नशे में रहने वाले लोगों, बुजुर्गों और रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर रात में अकेले आने-जाने वालों को निशाना बनाते थे। आरोपी लोगों के मोबाइल और पैसे लूट लेते थे। लूट से मिले पैसों को खाने-पीने में खर्च करते थे।
बिरयानी खाने के लिए जुटा रहे थे पैसे
इस घटना को लेकर आरोपियों ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 1 बजे सभी नशे में थे। इसी दौरान उनमें से कुछ को बिरयानी खाने का मन कर दिया, जिसके बाद पैसे जुटाने के लिए दो लड़के बाइक से ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड पहुंच गए। वहां तीन अन्य लड़के भी पीछे से पहुंच गए।
वहां उनको नशे में सोता हुआ एक व्यक्ति दिखा, जिसके बाद यह उसकी जेब टटोलने लगे, जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।
