विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में पति-पत्नी की हत्या, बेटा फरार; बंद कमरे में बोरे में मिले दोनों के शव

Updated: Tue, 18 Aug 2026 05:04 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक दंपती की कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या कर दी गई, जिसका आरोप उनके बड़े बेटे पर है।

सरगुजा में दंपती की कुल्हाड़ी से हत्या

सरगुजा में दंपती की कुल्हाड़ी से हत्या

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा के परसापारा गांव में एक दंपती की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप दंपति के बडे़ बेटे पर लगा है।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने दोनों के शवों को बोरियों में बंद कर घर के कमरे में छिपा दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

छोटा बेटा घर पहुंचा तो हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान हीराधर यादव (55) और उनकी पत्नी गुलाबी यादव (52) के रूप में हुई है। यह दर्दनाक घटना तब उजागर हुई जब दंपती का छोटा बेटा मोहन सोमवार को दूध लेने अपने माता-पिता के घर पहुंचा। वहां मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिलने पर उसने आसपास के खेतों में परिजनों को तलाशा।

जब वे नहीं मिले, तो उसने घर के अंदर जाकर देखा। अंदर का एक कमरा बंद था। शक होने पर जब दरवाजा तोड़ा गया, तो फर्श पर खून के धब्बे बिखरे थे और दो बोरियों में उसके माता-पिता के शव बंधे हुए पड़े थे।

हत्या के बाद से ही गायब है बड़ा बेटा

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के सिर पर कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से हमला किया गया था।

पुलिस को प्राथमिक जांच में दंपती के बड़े बेटे जादू यादव (34) पर हत्या का गहरा शक है, जो अपने माता-पिता के साथ ही रहता था और वारदात के बाद से लापता है।

छोटे बेटे मोहन के मुताबिक, उसका बड़ा भाई शादीशुदा नहीं था और मानसिक रूप से अस्थिर था। फिलहाल पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।