Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, दो सुरक्षाकर्मी हुए घायल

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 03:07 PM (GMT+05:30)

    Chhattisgarh IED Blast छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में सोमवार को विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए ...और पढ़ें

    Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, दो सुरक्षाकर्मी हुए घायल (फाइल फोटो)
    Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, दो सुरक्षाकर्मी हुए घायल (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. IED विस्फोट में दो सुरक्षाकर्मी हुए घायल।
    2. घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती।

    पीटीआई, सुकमा (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में सोमवार को विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।

    IED विस्फोट में दो सुरक्षाकर्मी हुए घायल

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि सुकमा जिले में नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया था, जिसमें विस्फोट होने से दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

    सुबह 10:15 बजे हुआ विस्फोट

    अधिकारी ने बताया कि किस्टाराम पुलिस थाना क्षेत्र में सुबह 10:15 बजे सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा प्रदान करने के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान आईईडी विस्फोट हो गया।

    गश्त कर रहे थे जवान

    अधिकारी के अनुसार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 217वीं बटालियन, कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन की 208वीं बटालियन और जिला बल के जवान ऑपरेशन में शामिल थे।

    यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: सुकमा में 5 महिला समेत 20 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादी गतिविधियों को अंजाम देने में थे सक्रिय

    घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

    उन्होंने बताया कि जब टीम सालटोंग के पास इलाके की तलाशी ले रही थी। तभी दो कर्मचारी आईईडी के संपर्क में आ गए और जोरदार विस्फोट हो गया। उन्होंने कहा कि दोनों घायल कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

    यह भी पढ़ें- पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा में हाई अलर्ट, मिसिर बेसरा दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ जारी; कई नक्सलियों के घायल होने की खबर