यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Indigo: रायपुर फ्लाइट की लखनऊ में आपात लैंडिंग, दूसरे विमान से यात्री रवाना; दिल्ली से भरी थी उड़ान
एटीसी से संपर्क करने के बाद इसे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार लिया गया। फ्लाइट में सभी यात्री सकुशल हैं। हालांकि इमरजेंसी लै ...और पढ़ें

रायपुर, जेएनएन। तकनीकी खराबी के चलते गुरुवार शाम को दिल्ली से रायपुर आने वाली फ्लाइट का मार्ग परिवर्तित कर लखनऊ में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। वहीं इस फ्लाइट के यात्रियों को दूसरे विमान से रायपुर के लिए रवाना कर दिया गया। विमानन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट नंबर 6इ859 गुरुवार शाम को दिल्ली से रायपुर के लिए उड़ान भरी थी। इसके कुछ देर बाद ही उसमें तकनीकी खराबी आ गई।
एटीसी से संपर्क करने के बाद इसे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार लिया गया। फ्लाइट में सभी यात्री सकुशल हैं। हालांकि इमरजेंसी लैंडिंग की बात पता चलते ही यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया था। 100 से अधिक यात्री थे सवारबताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में 100 से अधिक यात्री सवार थे।
यह फ्लाइट दिल्ली से शाम 6.40 बजे उड़ान भरी और रात आठ बजे इसे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उतरना था। लखनऊ विमानतल पर लैंडिंग होते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटना की जानकारी मिलते ही यात्रियों के परिचित भी एक-दूसरे से संपर्क करने में लगे रहे।