विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नक्सलियों की सूचना देने पर यहां मिलेगी सरकारी नौकरी और पांच लाख का इनाम, पुलिस अधिकारी ने किया बड़ा एलान

By Agency Edited By: Babli Kumari
Updated: Tue, 16 Apr 2024 11:06 AM (IST)

CG News छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और उनकी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। अब राज्य में किसी ने भी नक्सलियों और उनकी गतिविधिय ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ में पुलिस को दें नक्सलियों की जानकारी और पाएं सरकारी नौकरी (प्रतिकात्मक फोटो)
छत्तीसगढ़ में पुलिस को दें नक्सलियों की जानकारी और पाएं सरकारी नौकरी (प्रतिकात्मक फोटो)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में अब लगेगा नक्सलियों पर लगाम
  2. छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया बड़ा एलान
  3. नक्सलियों के बारे में जानकारी देने पर इनाम में मिलेगी सरकारी नौकरी

एएनआई, कवर्धा (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सलियों और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी देने वाले लोगों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने कहा कि नक्सलियों के बारे में जानकारी साझा करने वालों को 5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। यह इनाम सरकार द्वारा दिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने आगे कहा कि अगर एक नक्सली गिरफ्तार होता है या मारा जाता है तो अधिकतम पांच लोगों को कांस्टेबल पद पर नौकरी दी जाएगी। जिले के पुलिस अधिकारियों ने भी जिले में घरों का दौरा किया है और नक्सलियों को पकड़ने में मदद करने वालों को 5 लाख रुपये का इनाम देने के बारे में जानकारी साझा की है। 

35 हजार लोगों तक पहुंचाई गई जानकारी 

उन्होंने कहा, "यह जानकारी पिछले 3 दिनों में पैम्फलेट और व्हाट्सएप के माध्यम से 35,000 लोगों तक पहुंचाई गई है। हम ग्रामीणों को नक्सलियों से बचाने के लिए गांवों में नागरिक सुरक्षा समूह भी बना रहे हैं। पिछले तीन महीने में नक्सल प्रभावित इलाकों में छह से अधिक पुलिस कैंप खोले गये हैं।" 

'छह महीने के अंदर नक्सलवाद का हो जाएगा खात्मा'

एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा, "राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में 7-8 किलोमीटर की दूरी पर पुलिस कैंप खोले गए हैं। हम नौ अति संवेदनशील इलाकों में छोटे बच्चों के लिए स्कूल भी चला रहे हैं। हमने युवाओं के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों की व्यवस्था की है। नक्सलवाद खत्म हो जाएगा। एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि ग्रामीणों की मदद से अगले छह महीनों में कवर्धा क्षेत्र से सफाया कर दिया जाएगा।"

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में MI 17 हेलीकॉप्टर से रवाना हुआ मतदान दल, देखें वीडियो