विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्लफ्रेंड से चैटिंग करवाई, घर आया तो कर दिए शरीर के 20 टुकड़े; वसीम अंसारी हत्याकांड में हुए कई खुलासे

Published: Fri, 12 Jul 2024 10:44 PM (IST)

Chhattisgarh Crime News छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां झारखंड के एक ...और पढ़ें

वारदात को दो जुलाई को अंजाम दिया गया था। (सांकेतिक तस्वीर)
वारदात को दो जुलाई को अंजाम दिया गया था। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में हनी ट्रैप का शिकार हुआ झारखंड का युवक, 20 टुकड़ों में काटा।
  2. 17 टुकड़े हुए बरामद, तीन की तलाश, आरोपित राजा खान गिरफ्तार।

जेएनएन, कोरबा। छत्तीसगढ़ में हनी ट्रैप में फंसाकर झारखंड के युवक मोहम्मद वसीम अंसारी के 20 टुकड़े कर ठिकाने लगाने के मामले का पुलिस ने राजफाश किया है। वारदात को दो जुलाई को अंजाम दिया गया था।

इस मामले में पुलिस ने आरोपित युवक राजा खान व उसके साथ लिव-इन में रहने वाली किशोरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि राजा खान ने ही वसीम को हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश रची थी।

किशोरी की मदद से जाल में फंसाया

पुलिस के अनुसार आरोपी ने किशोरी से कहकर इंस्टाग्राम पर चैटिंग करते हुए वसीम को अपने जाल में फंसाया, फिर अपने घर पर बुलाकर बकरा काटने वाले धारदार हथियार से उसके 20 टुकड़े कर दिए। आरोपी ने इन टुकड़ों को बोरी व पिट्ठू बैग में भर कर ठिकाने लगा दिया।

बाकी के अंगों की तलाश

पुलिस ने आरोपित राजा के पास से नकद राशि, मोबाइल व वसीम की सोने की चेन बरामद की है। बाकी के अंग आरोपित की निशानदेही पर बरामद किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।