विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahadev App Scam: महादेव एप से 6,000 करोड़ रुपये कमा चुके हैं सट्टेबाज, ईडी ने कोर्ट में दी जानकारी

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
Published: Fri, 20 Oct 2023 11:20 PM (IST)

महादेव एप ऑनलाइन सट्टे के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आरोपित बनाए गए एप संचालक सौरभ चंद्राकर रवि उप्पल ...और पढ़ें

ईडी आरोपियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है (फाइल फोटो)
ईडी आरोपियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ईडी के द्वारा कोर्ट में प्रस्तुत किए गए अभियोग पत्र में दी गई जानकारी
  2. ईडी ने महादेव एप सट्टेबाजी में मनी लॉन्ड्रिंग का राजफाश किया था
  3. ईडी आरोपियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है

जागरण न्यूज नेटवर्क, रायपुर। महादेव एप ऑनलाइन सट्टे के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आरोपित बनाए गए एप संचालक सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल की अनुमानित आय 6,000 करोड़ रुपये होने का आंकलन किया गया है। ईडी ने इस मामले में आरोपित बनाए गए एप के संचालक सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ न्यायालय में अभियोग पत्र (चालान) पेश किया।

8,887 पन्नों के इस अभियोग पत्र में ये भी बताया गया कि इस केस में आरोपितों की 41 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि आरोपितों में न्यायिक रिमांड पर रायपुर सेंट्रल जेल में पिछले करीब दो महीने से बंद निलंबित एएसआइ चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, सुनील दम्मानी, अनिल दम्मानी के साथ ही फरार सौरभ के नाम शामिल हैं।

इन लोगों के नाम केस में शामिल

इसके अलावा इसमें चंद्राकर,रवि उप्पल, विकास छाबडि़या, विशाल आहूजा, नीरज आहूजा, सृजन एसोसिएट के संचालक पूनाराम वर्मा और शिवकुमार वर्मा,यशोदा वर्मा, पवन नत्थानी के साथ पृथक से पूनाराम और शिवकुमार वर्मा के नाम शामिल है। बता दें कि ईडी ने महादेव एप सट्टेबाजी में मनी लॉन्ड्रिंग का राजफाश किया था। उसके बाद से लगातार कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: 'छत्तीसगढ़ को दिल्ली कांग्रेस का ATM नहीं बनने देंगे', अनुराग ठाकुर बोले- अब 'भू-पे' सरकार से ऊब चुकी जनता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।