विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi in Bastar: 'मोदी ने कांग्रेस का लाइसेंस ही रद्द कर दिया', बस्तर में पीएम ने INDI गठबंधन पर साधा निशाना

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 08 Apr 2024 02:40 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2024 03:02 PM (IST)

पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। विजय संकल्प रैली में पीएम मोदी के अलावा ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने बस्तर में विजय संकल्प रैली में शिरकत की।(फोटो सोर्स: जागरण)
पीएम मोदी ने बस्तर में विजय संकल्प रैली में शिरकत की।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. मोदी सरकार में गरीबों को मुफ्त वैक्सीन और मुफ्त राशन दिया: पीएम मोदी
  2. कांग्रेस ने जो घोषणापत्र बनाया है उसमें मुस्लिम लीग की छाप दिखती है: पीएम मोदी
  3. हमारी सरकार ने गरीबों को उनका हक दिया: पीएम मोदी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PM Modi in Bastar। पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। विजय संकल्प रैली में पीएम मोदी के अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित कई बीजेपी नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की है।

कांग्रेस, भ्रष्टाचार की पहचान बन गई: पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कि बस्तर के भाई-बहनों ने पीएम मोदी की गांरटी पर भरोसा जताया। वहीं,कांग्रेस ने गरीबों को नजरअंदाज किया। आपने विकसित भारत की नींव मजबूत की। हमारी सरकार ने गरीबों का उसका हक दिलाया है।

कांग्रेस सरकार में बीमारी की टीका आने में दशकों लग जाते थे। लेकिन मोदी सरकार में गरीबों को न सिर्फ मुफ्त वैक्सीन मिला बल्कि उन्हें मुफ्त राशन भी मिला। कांग्रेस, भ्रष्टाचार की पहचान बन गई है। 

मैंने कांग्रेस की लाइसेंस बंद कर दी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, आजादी के बाद कांग्रेस को लगता था कि उन्हें भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस मिला हुआ है। मैंने कांग्रेस की लाइसेंस ही बंद कर दी। इसी लिए वो मोदी को गाली देते हैं। 

उन्होंने आगे कहा,"मोदी ने जब घोटालेबाजों का रास्ता रोका, जब बिचौलियों की कमाई बंद की, तबसे इनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ये मोदी पर भड़के हुए हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर आज कड़ी कार्रवाई हो रही है। यहां के युवाओं को जिन्होंने धोखा दिया है, उनकी तेजी से जांच चल रही है।"

भ्रष्टाचारियों को बचाने में जुटा विपक्ष: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आईएनडीआई गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, मैं कहता हूं भ्रष्टाचार से देश को बचाओ, वो (विपक्ष) कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ। आज के समय विपक्षी गठबंधन चुनावी रैली नहीं कर रहे बल्कि विपक्षी नेताओं को बचाने में जुटे हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणापत्र बनाया है उसमें मुस्लिम लीग की छाप दिखती है। 

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता का किया धन्यवाद 

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल में देश कहां से कहां पहुंचा है। देश ने कितनी प्रगति की है और उसमें आप सबका जो साथ मिला है, मैं उसके लिए आप सबका आभार व्यक्त करने भी आया हूं। आप लोगों ने यहां सिर्फ भाजपा सरकार ही नहीं बनाई, बल्कि विकसित भारत की आधारशिला भी मजबूत की है।

हमारी सरकार ने गरीबों को उनका हक दिया: पीएम मोदी 

मैंने ठाना कि जब तक गरीब की हर चिंता दूर नहीं कर दूंगा, मैं चैन से नहीं बैठूंगा। हमारी सरकार ने गरीब के लिए एक-एक करके योजनाएं बनाईं, गरीब को उनका हक दिया। सरकार के इन प्रयासों का ही नतीजा है कि देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।

मैंने कांग्रेस की लूट की व्यवस्था ही बंद कर दी: पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि 2014 से पहले लाखों करोड़ रुपये के घोटाले होते थे।

कांग्रेस की सरकार में दिल्ली से एक रुपया निकलता था और सिर्फ 15 पैसे गांव में पहुंचते थे। बीच के 80 पैसे कांग्रेस खुद लूट लेती थी। मैंने कांग्रेस की लूट की इस व्यवस्था (लाइसेंस) को बंद कर दिया है। भाजपा सरकार ने अपने 10 साल में 34 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे हैं।

भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा: पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री ने आगे कहा,"मोदी के लिए तो मेरा भारत, मेरा परिवार है। मैं अपने देश को, अपने परिवार को लूटपाट से बचाने में जुटा हूं। मैं कहता हूं - भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं - भ्रष्टाचारी बचाओ। ये मोदी को कितनी भी धमकियां दे दें, भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा। ये मोदी की गारंटी है।"

राम मंदिर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि रामनवमी बहुत दूर नहीं है। इस बार अयोध्या में हमारे रामलला टेंट में नहीं बल्कि भव्य मंदिर में दर्शन देंगे।

आदिवासी वर्ग को लेकर पीएम मोदी ने कहा,"जनजातीय समाज हमेशा भाजपा की प्राथमिकता रही है। जिस आदिवासी समाज का कांग्रेस ने हमेशा तिरस्कार किया, उसी आदिवासी समाज की बेटी आज देश की राष्ट्रपति है। 

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने ही छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री दिया है। भाजपा ने ही आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय, अलग बजट बनाया है।

यह भी पढ़ें: Chunavi किस्‍सा: एक नेता जो राजनीति छोड़ गांव जाने की कर रहे थे तैयारी; फिर हुआ कुछ ऐसा कि बन गए प्रधानमंत्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।