Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , कई कार्यक्रमों में लेंगी भाग

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 01:16 PM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार (31 अगस्त) को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचीं। अपने इस दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू दो मंदिरों में जाकर द ...और पढ़ें

    स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर मुर्मू का स्वागत करते गवर्नर और सीएम (फोटो, राष्ट्रपति एक्स)
    स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर मुर्मू का स्वागत करते गवर्नर और सीएम (फोटो, राष्ट्रपति एक्स)

    HighLights

    1. हवाईअड्डे पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
    2. गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति

    रायपुर, एजेंसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार (31 अगस्त) को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचीं। अपने इस दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू दो मंदिरों में जाकर दर्शन करेंगी। वहीं, राष्ट्रपति का बिलासपुर में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होने का कार्यक्रम है।

    अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार सुबह 11 बजे विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य सीनियर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

    हवाईअड्डे पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

    अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू भी छत्तीसगढ़ के दौरे पर गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति को हवाईअड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जुलाई 2022 में राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद यह द्रौपदी मुर्मू की पहली छत्तीसगढ़ यात्रा है।

    राजभवन में ठहरेंगी राष्ट्रपति

    स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे से राष्ट्रपति मुर्मू आरती पूजा में शामिल होने के लिए रायपुर के भगवान जगन्नाथ मंदिर के लिए रवाना हो गईं। इसके बाद वह रायपुर में ब्रह्मा कुमारी केंद्र में 'सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष' कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर में गुरु घासीदास संग्रहालय का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति कार्यक्रम खत्म करने के बाद राजभवन जाएंगी और रात में वहीं रुकेंगी।

    वहीं, राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार को बिलासपुर जिले के रतनपुर कस्बे में महामाया मंदिर जाएंगी। इसके बाद मुर्मू बिलासपुर में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। बिलासपुर से लौटकर राष्ट्रपति राजभवन में विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूहों से संबंधित प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी।

    खबरें और भी