Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    '100% बॉलर और 100%बैटर...', DC के Madhav Tiwari ने पंजाब को रौंदने के बाद दिया दिल जीतने वाला बयान

    Updated: Tue, 12 May 2026 01:20 PM (IST)

    अपना दूसरा आईपीएल मैच खेलने वाले दिल्ली कैपिटल्स के युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी को मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। ...और पढ़ें

    PBKS vs DC: Madhav Tiwari को मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड

    PBKS vs DC: Madhav Tiwari को मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Madhav Tiwari Statement: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स पर 3 विकेट से जीत दर्ज की और उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी जिंदा हैं। पंजाब की बैटिंग देखकर ऐसा लग रहा था कि वो लीग से दिल्ली को बाहर कर देंगे, लेकिन अपना दूसरा आईपीएल मैच खेल रहे युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी धर्मशाला में खेले गए मैच में पंजाब (PBKS)  की जीत में रोड़ा बन गए और उन्होंने दिल्ली (DC) की टीम को हार से बचा लिया।

    मैच के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली एक समय मुश्किल में थी। लेकिन माधव तिवारी ने नंबर 8 पर उतरकर मैच का पासा पलट दिया। सिर्फ 8 गेंदों में 18 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल थे। 

    Madhav Tiwari को मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड 

    दरअसल, पंजाब किंग्स की टीम के लिए प्रियांश आर्य ने 33 गेंद में 56 रन की पारी खेली और प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर 7 ओवर के अंदर ही उन्होंने 78 रन जोड़ दिए थे। कप्तान श्रेयस ने बीच के ओवरों में 36 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाकर पारी को संभाला और कूपर कोनोली ने 38 रन की पारी खेली। इन पारियों के दम पर पंजाब ने 5 विकेट के नुकसान पर 210 का स्कोर खड़ा किया।

    जवाब में दिल्ली की पारी शुरुआत में लड़खड़ा गई और 74 रन के स्कोर तक टीम के 4 विकेट गिर चुके थे, लेकिन अक्षर और मिलर ने पारी को संभाला और अंत में आशुतोष शर्मा और माधव तिवारी ने गजब के संयम के साथ टीम को लक्ष्य हासिल करने में मदद की। माधव ने गेंदबाजी से भी 2 विकेट लिए और हाई प्रेशर वाली स्थिति में छोटी लेकिन अहम पारी खेली।

    खबरें और भी

    प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद माधव ने कहा, 

    “मैं खुद को 100% गेंदबाज और 100% बल्लेबाज मानता हूं। हमारे कोच इयान बेल ने मुझसे कहा था कि तुम्हारे पास ताकत है, बस शेप में रहकर गेंद पर रिएक्ट करो। वहीं गेंदबाजी में मुनाफ पटेल सर ने मेरे साथ काफी मेहनत की है।"

    मां क्रिकेट के बारे में नहीं ज्यादा जानती

    माधव ने बताया कि उनके पिता ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करते हैं। उन्हें हमेशा अपने परिवार से काफी सपोर्ट मिला है। उन्हें कभी किसी चीज की कमी नहीं हुई। उन्होंने ये भी कहा कि उनकी मां को क्रिकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उनका सपोर्ट हमेशा उनके साथ रहा है।

    यह भी पढ़ें- PBKS vs DC: दिल्ली के काम आई मिलर की वापसी, पंजाब को हराकर तीन टीमों की बढ़ाई मुश्किलें

    यह भी पढ़ें- DC ने क्यों नहीं फेंका एक भी स्पिन ओवर? कप्तान Axar Patel ने किया खुलासा; मैच का टर्निंग प्वाइंट भी बताया