'इतनी जल्दबाजी क्यों है', वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने के सवाल पर बुरी तरह भड़का पूर्व क्रिकेटर
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में बल्ले से तबाही मचाई है। उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की बातें होती हैं। हालांकि, पूर्व क्रिकेटर ने इसको लेकर सवा ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में बल्ले से तहलका मचा दिया है। उन्होंने सीजन में 680 रन बना लिए हैं और ऑरेंज कैप अपना कब्जा जमा लिया है। सूर्यवंशी के इस कमाल के फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की बातें हो रही हैं। हालांकि, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना अलग है।
चोपड़ा का कहना है कि वैभव फिलहाल 15 साल के हैं और उनका डेब्यू जल्द ही होना चाहिए ये जरूरी नहीं है। चोपड़ा का मानना है कि वैभव को टीम में लाने के लिए टॉप ऑर्डर के किसी बल्लेबाज का फ्लॉप होना जरूरी है। भारत के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अच्छा किया है और उन्हें सिर्फ इस वजह से नहीं हटाया जा सकता है कि किसी अन्य खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पूर्व सलामी बल्लेबाज का मानना है कि सूर्यवंशी को डेब्यू कराने के लिए अभी इंतजार किया जा सकता है।
आकाश चोपड़ा ने की वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ
जियोस्टार पर बात करते हुए चोपड़ा ने कहा, "वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ गेंदबाजों का एक खास प्लान होता है। पैट कमिंस ने भी यॉर्कर के साथ शुरुआत की। हालांकि, जब वैभव की नजरें एक बार जम गई, तो उनके खिलाफ कोई प्लान काम नहीं आया। हैदराबाद के गेंदबाज बेबस नजर आए। ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई सुनामी आ गई हो। वैभव सूर्यवंशी की उम्र को एक पल के लिए भूल जाइए और उनकी क्वालिटी पारी पर नजर डालिए। ये लंबे समय बाद किसी ओपनर द्वारा खेली गई सबसे बेहतरीन पारी थी। उन्होंने एक अच्छे गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ पूरे नियंत्रण में खेला, जो एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान होती है।"
वैभव के डीएनए में निडरता
क्रिकेटर से कमेंटेटर बने ने इस बात पर प्रकाश डाला कि वे इतने खतरनाक टी20 बल्लेबाज क्यों हैं? उन्होंने कहा, "ये उनके बैकलिफ्ट से शुरू होता है। उन्हें गेंद को सीधे या फिर लेग साइड पर मारना पसंद है। उन्होंने धीरे-धीरे परिपक्वता दिखाई और कवर्स के ऊपर से शॉट खेले हैं। हम उनके रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता को बात करते हैं क्योंकि वे दूसरे फॉर्मेट का बोझ नहीं झेलना चाहते हैं। सूर्यवंशी ने केवल टी20 फॉर्मेट पर फोकस किया है। वे हमेशा से ही यही बनना चाहते थे। उन्होंने इस सीजन 65 छक्के लगाए हैं और अगले साल 70 तक पहुंच सकते हैं। हो सकता है कि वे वे एक आईपीएल सीजन में 100 छक्के भी लगा दें।"
खबरें और भी
सूर्यवंशी को अभी डेब्यू कराने की जरूरत नहीं: चोपड़ा
15 वर्षीय खिलाड़ी के खतरनाक फॉर्म को देखते हुए भी चोपड़ा इस पक्ष में नहीं हैं कि उन्हें भारत के लिए जल्द से जल्द डेब्यू करने का मौका मिलना चाहिए। चोपड़ा ने कहा, "अगले वर्ल्ड कप में अभी दो साल बाकी हैं। उनके आईपीएल फॉर्म को देखते हुए भारत की टीम में चुनने का विचार अच्छा है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हालांकि, किसी खिलाड़ी को बाहर करने के लिए उसका नाकाम होना जरूरी है। अभिषेक और संजू टॉप के खिलाड़ी हैं। अगर वैभव का दो या तीन साल बाद खराब दौर आया और कोई अन्य खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा होगा तो क्या उन्हें बाहर कर दिया जाएगा।"
पूर्व भारती क्रिकेटर ने आगे कहा, चयनकर्ताओं में अजीत अगरकर, "आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा हैं। वे वही फैसला करेंगे, जो भारत के लिए अच्छा होगा। उसका डेब्यू कल ही हो ये जरूरी नहीं है। इसके लिए इंतजार किया जा सकता है क्योंकि वे अभी 15 साल के हैं।"