यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
World Cup 2023: Virat Kohli के संन्यास लेने का सही समय क्या है? Ab De Villiers ने कर दिया खुलासा
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स ने विराट कोहली के संन्यास पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। डीविलियर्स का मानना है कि अगर भारतीय टीम वर्ल्ड ...और पढ़ें

HighLights
- इस साल कोहली ने 16 मैचों में 55.63 की औसत से 612 वनडे रन बनाए
- डीविलियर्स ने कहा कि कोहली के लिए 2027 वर्ल्ड कप में खेलना मुश्किल होगा
- विराट कोहली आगामी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक होंगे
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स का मानना है कि अगर भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीत जाती है तो विराट कोहली के लिए वनडे प्रारूप से संन्यास लेने का आदर्श समय होगा।
विराट कोहली का वनडे करियर शानदार रहा है। कोहली को दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 281 मैचों में 57.38 की औसत से 13,083 रन बनाए हैं, जिसमें 47 शतक शामिल हैं। वो तेंदुलकर के वनडे शतकों के रिकॉर्ड से महज दो कदम दूर हैं।
कोहली के लिए शानदार रहा ये साल
34 साल के विराट कोहली के लिए यह साल शानदार रहा है। भारतीय बल्लेबाज ने 16 मैचों में 55.63 की औसत से 612 रन बनाए हैं। कोहली से भारतीय फैंस को आगामी वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। कोहली भारतीय बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ ही हड्डी बने रहेंगे।
एबी डीविलियर्स ने क्या कहा
विराट कोहली के अच्छे दोस्त एबी डीविलियर्स ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में 2027 वर्ल्ड कप होना है और इसमें विराट कोहली का खेलना मुश्किल है। पूर्व प्रोटियाज कप्तान का मानना है कि अगर भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 जीतने में कामयाब होती है तो विराट कोहली का वनडे प्रारूप से संन्यास लेने का अच्छा समय होगा।
क्रिकेट जगत की प्रमुख खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मैं जानता हूं कि विराट कोहली को दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करना बेहद पसंद हैं। मगर 2027 वर्ल्ड कप में उनका आना मुश्किल है। पहले इस वर्ल्ड कप पर ध्यान दे लेते हैं। मेरे ख्याल से विराट कोहली आपको ये बात जरूर कहेगा। मेरा मानना है कि अगर भारत यह वर्ल्ड कप जीतता है तो यह कहने का बुरा समय नहीं होगा किा धन्यवाद। मैं अगले कुछ साल टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा और कुछ आईपीएल भी। अपने करियर के आखिरी समय का भरपूर आनंद उठाना चाहता हूं। मैं परिवार के साथ ज्यादा समय बिताऊंगा और सभी को गुडबाई कहना पसंद करूंगा।