Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्रिस गेल, विराट कोहली या राशिद खान नहीं, AB De Villiers ने किसे बताया T20 फॉर्मेट का ऑलटाइम ग्रेट प्लेयर?

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 01:39 PM (IST)

    आईपीएल 2026 से पहले, दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह को टी20 क्रिकेट का महानतम खिलाड़ी बताया है। एक पुराने वीडियो में, डिविल ...और पढ़ें

    AB De Villiers ने Jasprit Bumrah को बताया T20 का महानतम खिलाड़ी

    AB De Villiers ने Jasprit Bumrah को बताया T20 का महानतम खिलाड़ी

    HighLights

    1. एबी डिविलियर्स ने किसे बताया T20 का सबसे महानतम खिलाड़ी

    2. कोहली, क्रिस गेल को नहीं चुना

    3. एबी डिविलियर्स ने एक बैटर को भी नहीं चुना

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। AB De Villiers: IPL 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस लीग के पहले 20 मैचों के शेड्यूल का एलान हो चुका है और सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के कैंप से भी जुड़ने लगे हैं। इस कड़ी में रोहित शर्मा, विराट कोहली ने भी अपनी टीम के साथ प्रैक्टिस शुरू कर दी हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले टी20 क्रिकेट में महानतम खिलाड़ी को लेकर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने बड़ा बयान दिया है।

    डिविलियर्स का नाम भी टी20 के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार हैं, लेकिन उन्होंने न तो खुद का, न ही विराट कोहली, न क्रिस गेल और न ही राशिद खान का नाम लिया। उन्होंने एक वीडियो में ऐसे एक भारतीय गेंदबाज को टी20 का ऑलटाइम ग्रेट प्लेयर का नाम लिया, जिसका सामने करने से अच्छे-अच्छे दिग्गजों की भी बोलती बंद हो जाती है। उन्होंने किसी और का नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह का नाम लिया। 

    AB De Villiers ने Jasprit Bumrah को बताया T20 का महानतम खिलाड़ी

    दरअसल, क्रिकेट कमेंटेटर निखिल उत्तमचंदानी ने एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें कैप्शन में उन्होंने लिखा, एबीडी को पहले से पता था बुमराह महान हैं। उनके इस बयान के बाद बुमराह भारत को दो-दो टी20 विश्व कप का खिताब दिला चुके हैं। वीडियो में निखिल एबीजी से पूछते हैं- टी20 का सर्वकालिक महान खिलाड़ी कौन हैं? इस पर डिविलियर्स ने जवाब देते हुए कहा कि ये बहुत विवादित रहने वाला है। इसे विवादित नहीं कहूंगा, लेकिन लोग इस पर ताने जरूर मारेंगे। मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह टी20 के महानतम खिलाड़ी हैं।

    इसके बाद डिविलियर्स ने चुटकी लेते हुए कहा कि हालांकि मुझे गेंदबाजी करते हुए महान नहीं हैं। उन्होंने बुमराह की खासियत बताते हुए कहा, 

    उनकी कंसिस्टेंसी शानदार है। 20 ओवर के खेल में किसी भी परिस्थिति में वह गेंदबाजी कर सकते हैं और भारी दबाव में विकेट निकालने की उनकी क्षमता गजब की हैं। चाहें गेंद नई हो या पुरानी, वो किसी से भी गेंदबाजी कर सकते हैं। सुपर ओवर हो तो उन्हें गेंद दी जाएं और वह आपका दिल जरूर जीत लेंगे। यहीं हैं जसप्रीत बुमराह।

    -

    एबी डिविलियर्स

    खबरें और भी

    पाकिस्तान क्रिकेट के सीनियर चयनकर्ता और पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने कहा कि जसप्रीत बुमराह की अनोखी गेंदबाजी एक्शन बल्लेबाजों को रिदम में आने नहीं देती। उन्होंने बुमराह की तुलना उस्मान तारिक से की, जो टी 20 वर्ल्ड कप में खेले थे। अकीब ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक गेंदबाज है जो रन दे रहा है, और वह है बुमराह। उसकी अनोखी एक्शन के कारण बल्लेबाज रिदम में नहीं आ पाते। मैं कहूंगा कि वह तेज गेंदबाजी का उस्मान तारिक है।

    हालांकि यह तुलना क्रिकेट फैंस को पसंद नहीं आया और आकिब की खूब आलोचना हुई।

    "टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक गेंदबाज है जो रन दे रहा है, और वह है बुमराह। उसकी अनोखी एक्शन के कारण बल्लेबाज रिदम में नहीं आ पाते। मैं कहूंगा कि वह तेज गेंदबाजी का उस्मान तारिक है।

    -

    आकिब जावेद