यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs ENG: तो ये है KL Rahul की इंग्लैंड के खिलाफ सफलता का राज, टीम इंडिया के पूर्व कोच ने बताई ओपनर की मेहनती कहानी
केएल राहुल टेस्ट सीरीज में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक की मदद से 532 रन बनाए। भारत के पूर्व सहा ...और पढ़ें

HighLights
- IND vs ENG: केएल राहुल ने इंग्लैड दौरे पर किया प्रभावित
- IND vs ENG: राहुल ने पांच मैचों में बनाए 532 रन
- IND vs ENG: पूर्व कोच ने बताया राहुल की सफलता का राज
मुंबई, पीटीआई: भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने रविवार को कहा कि केएल राहुल ने अपने आखिरी आईपीएल मैच के बाद हर मिनट इंग्लैंड दौरे की तैयारी में बिताया है और टीम के लिए सभी क्रम पर खेलने से मिलने वाली प्रशंसा के वह हकदार हैं।
राहुल पांच टेस्ट मैच की सीरीज में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक की मदद से 53.20 की औसत से 532 रन बनाए और यशस्वी जायसवाल के साथ एक मजबूत सलामी जोड़ी बनाई।
राहुल को देखकर हूं खुश
कुछ समय पहले तक भारत के सहायक कोच के रूप में काम करने वाले नायर ने कहा कि वह राहुल द्वारा किए गए बदलावों का खुलासा नहीं कर सकते लेकिन वह वांछित परिणाम देखकर खुश हैं। नायर ने कहा कि मैं लोकेश राहुल में देखे गए बदलावों के बारे में बात नहीं कर सकता क्योंकि इससे उसका प्रभाव काफी कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं बस इतना कह सकता हूं कि जो भी बदलाव हुए हैं, वे वाकई कारगर रहे हैं।
नायर ने कहा कि राहुल ने आईपीएल के बाद इंग्लैंड दौरे की तैयारी शुरू करने में कोई समय बर्बाद नहीं किया। उन्होंने कहा कि उसने बहुत, बहुत कड़ी मेहनत की है। बहुत कम लोग जानते हैं कि अपने बच्चे के जन्म के बाद वह आईपीएल में खेला। वह तुरंत वापस आ गया। नायर ने कहा कि उसने (इंग्लैंड) टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू कर दी थी जबकि बहुत से लोग ऐसा नहीं करते। वह इस सीरीज के महत्व को जानता था, वह इसे समझता था।
खबरें और भी
किए सभी मुश्किल काम
उन्होंने आगे कहा कि आईपीएल में खेले गए आखिरी मैच के बाद हर मिनट यही सोच रहा था कि वह इस टेस्ट सीरीज में कैसे अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। इसलिए उन्हें वहां अच्छा प्रदर्शन करते और वह मिलते देखना बहुत अच्छा है जिसके वह हकदार हैं। उन्होंने सभी मुश्किल काम किए हैं और फिर भी बल्लेबाजी क्रम में हर क्रम पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं।