युवराज सिंह नहीं इस भारतीय बल्लेबाज को फॉलो करते हैं अभिषेक शर्मा, चौंकाने वाला नाम लिया
अभिषेक ने कहा कि उनकी बल्लेबाजी में सुधार की गुंजाइश जरूर है, लेकिन उन्हें अपनी भूमिका पर पूरी स्पष्टता है। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं ...और पढ़ें
-1769176708883_m.webp)
शानदार फॉर्म में हैं अभिषेक।
HighLights
मुझसे आक्रामक खेल चाहते हैं कोच गंभीर और कप्तान
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं सलामी बल्लेबाज अभिषेक
इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे
नई दिल्ली, पीटीआई: भारत के तूफानी प्रारंभिक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के प्रोत्साहन के बाद वह पूर्व कप्तान रोहित शर्मा द्वारा टी-20 अंतरराष्ट्रीय पावरप्ले के लिए तय किए गए आक्रामक खेल का अनुकरण कर रहे हैं।
अभिषेक ने 2024 जुलाई में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण किया था और अपनी तेज-तर्रार बल्लेबाजी की बदौलत उन्होंने बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अब तक 34 मैच में उन्होंने दो शतक और सात अर्धशतक के साथ उन्होंने 1199 रन बनाये हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 190.92 है।
अभिषेक ने रोहित के प्रभाव पर बात करते हुए जियोस्टार से कहा कि रोहित भाई ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। पावरप्ले में वह जो शुरुआत देते थे, उससे प्रतिद्वंद्वी टीम पर हमेशा दबाव बना रहता था। उन्होंने कहा, जब मैं टीम में आया तो कोच और कप्तान मुझसे यही चाहते थे। मुझे लगता है कि यह मेरी बल्लेबाजी शैली के अनुरूप भी है, क्योंकि मुझे शुरुआत से ही आक्रामक खेलने का शौक है। मैं रोहित भाई के नक्शेकदमों पर चल रहा हूं और मुझे इस तरीके से खेलकर भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने पर खुशी है।
अभिषेक ने कहा कि उनकी बल्लेबाजी में सुधार की गुंजाइश जरूर है, लेकिन उन्हें अपनी भूमिका पर पूरी स्पष्टता है। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं पूरी तरह से परिपक्व हो गया हूं, क्योंकि हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है। लेकिन मुझे लगता है कि मेरी भूमिका पहले छह ओवरों में आक्रामक क्रिकेट खेलना है।
खबरें और भी
विश्व कप के लिए अभिषेक ने कहा कि अगर मुझे वहां आक्रामक क्रिकेट खेलना है तो मुझे एक खास तरह से अभ्यास करना होगा। मैं मैच से पहले यही करता हूं। जब मुझे एक हफ्ते या दस दिन का समय मिलता है तो मैं ध्यान में रखता हूं कि अगले मुकाबलों में मुझे किस प्रकार के गेंदबाजों का सामना करना है।