Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अजिंक्य रहाणे न होते, तो खत्म हो जाता यशस्वी जायसवाल का करियर; पूर्व दिग्गज ने खोला बैन से बचाने का राज

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 08:42 PM (IST)

    यशस्वी जायसवाल आज भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना नाम बना रहे हैं। हालांकि, उनके करियर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, जहां अजिंक्य रहाणे ने उन्हें बैन ...और पढ़ें

    अजिंक्य रहाणे-यशस्वी जायसवाल

    अजिंक्य रहाणे-यशस्वी जायसवाल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। रहाणे का कहना है कि उनकी वजह से जायसवाल के ऊपर 4 मैचों का बैन नहीं लगा। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी, जिस घटना का जिक्र कर रहे थे, वो साल 2022 की है। दलीप ट्रॉफी के दौरान ये घटना घटी थी, जिसके बाद रहाणे और जायसवाल के बीच संबंधों को लेकर काफी चर्चा हुई थी।

    दलीप ट्रॉफी में घटी उस घटना के बाद से ही रहाणे और जायसवाल के बीच खटास भी खबरें सामने आई। हालांकि, अजिंक्य के बार-बार रोकने के बावजूद जायसवाल विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के साथ उलझ रहे थे। अंत में अंपायर भी मामले में कूद पड़े लेकिन यशस्वी मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद रहाणे ने उन्हें समझाया और मैदान के बाहर भेज दिया। यहां पर सबसे हैरानी की बात ये थी कि कप्तान रहाणे थे और वे एक सीनियर बल्लेबाज थे लेकिन जायसवाल उनकी सुनने के लिए तैयार नहीं थे।

    अजिंक्य रहाणे ने खोला राज

    इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए रहाणे ने कहा, "मैच में स्लेजिंग होती है और ये होना भी चाहिए। इससे मजा भी आता है। मुझे लगा कि परिस्थिति हाथ से निकल जाएगी। उस समय यशस्वी को बुरा लगा होगा लेकिन हमने कई बार ऐसे हालात देखे हैं, जहां खिलाड़ियों को बैन कर दिया जाता है। समय कैसे बदल जाता है, पता भी नहीं चलता। एक मौका चला जाता है, तो आपका समय बदल जाता है और पता भी नहीं चलता।"

    उन्होंने आगे कहा, "मुझे परिस्थितियों का एहसास हुआ। मुझे लगा कि दोनों प्लेयर्स हाथ से निकल रहे हैं। मेरे टीममेट को कंट्रोल करना मेरे हाथ में था। मैच रेफरी पहले से ही तैयार था और उसने 4 मैच के बैन का लेटर तैयार कर लिया था। हालांकि, बाद में वो मेरे पास आया और बोला कि ये लेटर है लेकिन तुमने ऐसा किया, तो मैं इसे फाड़ रहा हूं। मैं खुश था कि जायसवाल पर कोई बैन नहीं लगा। अब वो इंडिया के लिए खेल रहा है। उसके बाद क्या हो सकता था? शायद वो खेल पाता या नहीं भी। वो एक क्वालिटी प्लेयर है और मैं उससे क्रेडिट नहीं छीन रहा हूं।"

    खबरें और भी

    रहाणे ने किया था संन्यास का एलान

    रहाणे ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया था। वे अब इंटरनेशनल के साथ घरेलू क्रिकेट में भी खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। वे टीम इंडिया से लगातार बाहर चल रहे थे और इसके बाद रिटायरमेंट का एलान कर दिया था।

    यह भी पढ़ें- श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, साई सुदर्शन की जगह इस धाकड़ बल्लेबाज की हुई एंट्री

    यह भी पढ़ें- DPL 2026: विकास दीक्षित की फिरकी और कप्तान सार्थक रंजन के छक्के, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की एकतरफा जीत