Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मेरी कामयाबी से जलन…', SRH से हार के बाद कप्तान Ajinkya Rahane के बड़े बोल; किसे कराया चुप?

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 10:05 AM (GMT+05:30)

    KKR Team के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से 65 रन की हार के बाद आलोचकों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोग बि ...और पढ़ें

    KKR vs SRH: Ajinkya Rahane ने आलोचकों के मुंह पर जड़ा तमाचा

    KKR vs SRH: Ajinkya Rahane ने आलोचकों के मुंह पर जड़ा तमाचा

    HighLights

    1. KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर को 65 रन से दी मात

    2. SRH के हाथों मिली हार के बाद KKR के कप्तान ने किस पर साधा निशाना?

    3. मेरी कामयाबी से जलन- अजिंक्य रहाणे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ajinkya Rahane Statement। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल के 19वें सीजन में अपनी टीम की दूसरी हार के बाद अपने प्रदर्शन का बचाव किया है। रहाणे ने इस बात पर जोर दिया कि साल 2023 के बाद से उनका स्ट्राइक रेट सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहा है।

    आमतौर पर शांत रहने वाले रहाणे ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में आलोचकों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आलोचक बिना मैच देखे ही राय बना रहे हैं।

    Ajinkya Rahane ने आलोचकों के मुंह पर जड़ा तमाचा

    मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा ने तेजतर्रार पारियां खेली और जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी की, जिससे टीम को 65 रन से जीत मिली। 

    वहीं, SRH के खिलाफ अपना 200वां IPL मैच खेलने उतरे कप्तान रहाणे (KKR Captain Ajinkya Rahane) कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। 227 रन के रन-चेज में उन्होंने 10 गेंदों में मात्र 8 रन बनाए, जहां उनका स्ट्राइक रेट 80 का रहा। हालांकि, आंकड़े बताते हैं कि IPL 2023 के बाद से, भारतीयों में पावरप्ले के दौरान केवल SRH के अभिषेक शर्मा (176.56) का स्ट्राइक रेट रहाणे (167.78) से बेहतर है।

    इस सीजन में केकेआर की ये लगातार दूसरी हार रही। हार के बाद जब कप्तान रहाणे से उनके स्ट्राइक रेट, ओपनिंग रोल और बैटिंग अप्रोच को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,

     

     

    साल 2023 से मेरा स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर में से एक है। जो लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं, वो शायद मैच नहीं देख रहे है या उनके खिलाफ कोई एजेंडा है। उन्हें मुझे खेलते देखना पसंद नहीं है। मुझे जितनी सफलता मिली है, मुझे लगता है कि वे उससे जलते हैं।

    -

    अजिंक्य रहाणे

    खबरें और भी

    रहाणे ने आगे कहा, 

     

     

    मेरा इरादा साफ था। कभी-कभी एक बल्लेबाज के तौर पर आपको वह लय नहीं मिल पाता। जो लोग बातें कर रहे हैं, वे या तो खेल नहीं समझते, या वे चाहते हैं कि मैं एक अलग तरह की पारी खेलूं। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि अजिंक्य रहाणे अपने खेल में इतना सुधार करेंगे। मैं खुश हूं कि वे मेरे बारे में बात कर रहे हैं, चाहे वह नकारात्मक हो या सकारात्मक। उन्हें बात करने दें। लेकिन फिन एलन के साथ मेरी साझेदारी बहुत अच्छी रही है। पहले 6 ओवरों में आपको निडर होकर और आजादी के साथ क्रिकेट खेलना होता है। कई बार आप संघर्ष करेंगे और वह ठीक है, उसे स्वीकार करना जरूरी है।

    -

    रहाणे, केकेआर के कप्तान

    हार का बताया कारण

    सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपनी टीम की हार का कारण बीच के ओवरों में अहम साझेदारियों की कमी को बताया। मैच के बाद रहाणे ने कहा कि हां, मुझे लगा कि हमें कुछ बड़ी साझेदारियों की जरूरत थी। जो खिलाड़ी जम चुके थे, उन्हें पारी को आखिर तक ले जाना चाहिए था। जब वे एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ते दिख रहे थे, तब हमने गेंदबाजी में जबरदस्त वापसी की, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते समय हम वैसी साझेदारियां नहीं बना पाए।

    घरेलू मैच के जीतने की अहमियत पर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 

    जी बिल्कुल, होम गेम जीतना बहुत जरूरी है। अब हमें वापस रणनीति बनानी होगी और अपने कॉम्बिनेशन पर विचार करना होगा। हमें सोचना होगा कि क्या हम अपनी लाइनअप में एक अतिरिक्त बल्लेबाज शामिल कर सकते हैं। हमारे पास 3-4 दिन का समय है और हम बहुत ज्यादा तनाव नहीं लेना चाहते। खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं, बस बल्लेबाजी में आज हमारा दिन खराब था। पिछले मैच में हमने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। बस छोटी साझेदारियों की जरूरत थी। अगर हमारे बल्लेबाज सकारात्मक मानसिकता और थोड़ी और समझदारी के साथ खेलें, तो मुझे लगता है कि सब ठीक हो जाएगा।

    -

    रहाणे

    KKR vs SRH IPL 2026: केकेआर की लगातार दूसरी हार

    मैच की बात करें तो 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर (SRH vs KKR Highlights) की टीम 161 रन पर सिमट गई। टीम एक भी 50 रन की साझेदारी नहीं बना सकी और 120/3 से 41 रन के अंदर टीम ने 7 विकेट गंवाए। हार के लिए रहाणे ने पिच को जिम्मेदार नहीं ठहराया। उन्होंने कहा कि विकेट अच्छी थी। गेंदबाजों ने 10 ओवर के बाद शानदार वापसी की। एस समय हैदराबाद 250-260 की ओर बढ़ रही थी, लेकिन हमने उन्हें रोका।

    बता दें कि रहाणे टूर्नामेंट के इतिहास में 9वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 185 पारियों में 30.58 की औसत और 125.32 की स्ट्राइक रेट से 5,107 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं।

    वहीं, KKR के इतिहास में ये केवल दूसरी बार है जब उन्होंने सीजन की इतनी खराब शुरुआत की है, जहां उन्हें अपने पहले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

    बता दें कि तीन बार की IPL चैंपियन KKR की नजरें अब घरेलू मैदान पर होने वाले मैचों में वापसी करने पर होंगी। उनका अगला मुकाबला 6 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा।

    यह भी पढ़ें- KKR vs SRH: 'सिर्फ जीत नहीं...', केकेआर को रौंदकर कप्तान ईशान ने युवाओं के लिए खोला दिल, साथ ही दी ये बड़ी चेतावनी

    यह भी पढ़ें- KKR vs SRH: हैदराबाद ने कोलकाता को हराकर पलट दिया इतिहास, रेड्डी-उनादकट के दम पर जीता सीजन का पहला मैच