Ajinkya Rahane का छलका दर्द, RCB से मैच हारने के बाद विराट कोहली को बताया खतरनाक प्लेयर
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी कोहली की पारी और देवदत्त पडिक्कल के साथ उनकी साझेदारी को मैच का टर्निंग प्वाइंट बताया। ...और पढ़ें
-1778730596870_m.webp)
Ajinkya Rahane ने विराट कोहली को बताया खतरनाक प्लेयर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिखाया कि क्यों उन्हें रन चेज मास्टर कहा जाता है। केकेआर के खिलाफ बुधवार को खेले गए मैच में विराट ने 60 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 105 रन की पारी खेली। उनकी पारी की मदद से रायपुर में केकेआर को आरसीबी ने 6 विकेट से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। मैच में आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली की हर कोई तारीफ कर रहा है।
यहां तक कि कोहली की पारी ने विरोधी टीम केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे का भी दिल जीत लिया। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान रहाणे ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ी मौका मिलते ही आपको सजा दे देते हैं। उन्होंने माना कि विराट की देवदत्त पडिक्कल के साथ साझेदारी मैच में बहुत अहम रही।
'क्रेडिट जाता है विराट को'
रहाणे ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा, "इसका श्रेय विराट कोहली और उनकी देवदत्त पडिक्कल के साथ साझेदारी को जाता है। वो उनके लिए मैच का टर्निंग प्वाइंट था।"
मैच में मिली हार के बाद केकेआर के कप्तान ने ड्रॉप कैच से नुकसान होने पर बात करते हुए कहा,
पूरे टूर्नामेंट में, पिछले 3-4 मैचों में हमारी फील्डिंग बहुत अच्छी रही है। टोटल डिफेंड करते समय विराट कोहली का कैच, आप जानते हो, आप वो कैच पकड़ना चाहते हो क्योंकि ये विकेट थोड़ा मुश्किल था। नए बल्लेबाज के लिए आसान विकेट नहीं था। मुझे लगा कि यही फर्क था, लेकिन कुल मिलाकर ये अच्छा और चुनौतीपूर्ण स्कोर था। हां, और विराट को हम सब जानते हैं कि टारगेट का पीछा करते हुए वो खतरनाक खिलाड़ी हैं। वैसे भी वो खतरनाक खिलाड़ी हैं, लेकिन देवदत्त पडिक्कल भी इस टूर्नामेंट में बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। तो कैच पकड़ना ही था जिसने पिछले चार मैचों में हमारी मदद की। लेकिन ये चीजें हो जाती हैं।
अंजिक्य रहाणे
कार्तिक त्यागी की तारीफ की
रहाणे ने कार्तिक त्यागी की तारीफ करते हुए कहा,ोम वो हमारे लिए बहुत अच्छा कर रहा है, बहुत मेहनत कर रहा है। मुझे उसके बारे में जो सबसे अच्छा लगता है वो है उसका क्लियर माइंडसेट। गेंदबाजी करते समय वो क्या करना चाहता है, उसे पता है। और ये बहुत अच्छा संकेत है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- RCB vs KKR: 'विराट भैया को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं…', Kohli के लिए Rajat Patidar ने दिल खोलकर रखा
यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने तोड़ा क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, रायुपर में शतक जड़कर रचे कई इतिहास
यह भी पढ़ें- RCB vs KKR: 'विराट भैया को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं…', Kohli के लिए Rajat Patidar ने दिल खोलकर रखा
यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने तोड़ा क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, रायुपर में शतक जड़कर रचे कई इतिहास