Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'क्वालीफाई नहीं कर पाए...', KKR के IPL 2026 से बाहर होते ही कप्तान Ajinkya Rahane का छलका दर्द; रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी

    Updated: Mon, 25 May 2026 08:55 AM (IST)

    आईपीएल 2026 में केकेआर ने अपना आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स से 40 रन से गंवा दिया, जिससे वे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गए और 7वें स्थान पर रहे। ...और पढ़ें

    Ajinkya Rahane ने KKR के IPL 2026 में सफर निराशाजनक रूप से खत्म होने के बाद क्या कहा?

    Ajinkya Rahane ने KKR के IPL 2026 में सफर निराशाजनक रूप से खत्म होने के बाद क्या कहा?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ajinkya Rahane IPL: केकेआर ने अपने आईपीएल 2026 का समापन हार के साथ किया। ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में केकेआर को दिल्ली कैपिटल्स से हार मिली। 204 रन के टारगेट का पीछा करते हुए एक समय केकेआर काफी अच्छी स्थिति में थी।

    एक समय उनका स्कोर 14वें ओवर में 128/3 था। हालांकि, इसी स्कोर पर जैसे ही रहाणे का विकेट गिरा पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। 128/4 से केकेआर (KKR) की टीम 163 पर ऑलआउट हुई और डीसी (DC) ने ये मैच 40 रन से अपने नाम किया। केकेआर ने 13 अंकों के साथ 7वें स्थान पर अपना सफर फिनिश किया। आखिरी लीग मैच में मिली हार के बाद केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे काफी निराश नजर आए। 

    Ajinkya Rahane ने IPL 2026 से बाहर होते ही क्या कहा?

    दरअसल, अंजिक्य रहाणे (KKR Captain Ajinkya Rahane) ने प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बावजूद अपनी टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की। शुरुआती समीकरणों के अनुसार, लीग स्टेज के आखिरी दिन केकेआर के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका था, लेकिन रविवार को हुए पहले मैच में आरआर की जीत ने डीसी के खिलाफ केकेआर के आखिरी लीग मैच शुरू होने से पहले ही उनकी उम्मीदें तोड़ दी थी। इस निराशा का असर टीम के खेल पर भी देखने को मिला और डीसी के हाथों उन्हें 40 रन की हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। 

    204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR की टीम अजिंक्य रहाणे की 39 गेंदों में 63 रनों की पारी के बावजूद 18.4 ओवरों में 163 रनों पर ढेर हो गई। दिल्ली की ओर से लुंगी एनगिडी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। इससे पहले, दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की 30 गेंदों में 60 रनों की आतिशी पारी की बदौलत 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए थे। वहीं, केकेआर की तरफ से सौरभ दुबे ने दो विकेट लिए।

    खबरें और भी

    मैच में मिली हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कप्तान रहाणे ने कहा, 

    "हमारा ये सीजन जैसा भी रहा, मुझे टीम के हर एक खिलाड़ी पर बहुत गर्व है। शुरुआती 6 मैचों के बाद हम जिस स्थिति में थे, वहां से वापसी करना, टूर्नामेंट में खुद को बनाए रखना और इस तरह की क्रिकेट खेलना, इसके लिए मजबूत चरित्र, सही रवैये और जुझारूपन की जरूरत थी। मैं हर एक व्यक्तिगत प्रयास की दिल से सराहना करता हूं। सीजन के पहले हाफ में कुछ ऐसे महत्वपूर्ण मोड़ आए जहां हम मैच हार रहे थे, और उसके बाद वापसी करना कभी आसान नहीं होता। आईपीएल एक लंबा टूर्नामेंट है जिसमें काफी दबाव और हाई-प्रेशर परिस्थितियां होती हैं। लेकिन इसके बावजूद खुद को मजबूत रखना, हर मैच में वह जज्बा और रवैया दिखाना और टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना, ड्रेसिंग रूम के अंदर हम सभी इस बात से बेहद खुश थे। जैसा कि मैंने कहा, हर खिलाड़ी ने मैदान पर जाकर अपनी तरफ से पूरा जोर लगाया। यह सीजन हमारे पक्ष में नहीं रहा और हम क्वालीफाई नहीं कर पाए, जो कि निराशाजनक है, लेकिन मुझे हर किसी पर और हमारे द्वारा किए गए प्रयासों पर गर्व है।"

    -

    रहाणे

    संन्यास पर भी किया साफ

    रहाणे ने ये भी साफ किया कि उनका क्रिकेट से संन्यास लेने का अभी कोई इरादा नहीं है। वो जल्द ही मुंबई की लोकल लीग में खेलते नजर आएंगे। रहाणे ने कहा,

    "मेरे लिए बस 2 दिन का ब्रेक है। मैं मुंबई में अपनी लोकल लीग खेलने जा रहा हूं, जिसके लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं। जब तक मैं क्रिकेट खेल रहा हूं, खुश हूं। तो हां, बस 2 दिन का ब्रेक और फिर वापस क्रिकेट में।"