विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: Ms Dhoni और Virat Kohli की सलाह इस भारतीय तेज गेंदबाज के काम आई, इंग्लैंड की धरती पर काटा गदर

Published: Sat, 09 Aug 2025 08:47 PM (IST)

भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में आकाश दीप ने अपनी छाप छोड़ी। आकाश ...और पढ़ें

आकाश दीप ने धोनी, विराट और गंभीर से मिली खास सलाह के बारे में किया खुलासा।
आकाश दीप ने धोनी, विराट और गंभीर से मिली खास सलाह के बारे में किया खुलासा।

HighLights

  1. आकाश दीप ने इंग्लैंड दौरे पर लिए कुल 13 विकेट
  2. विराट, धोनी और हेड कोच गंभीर से मिली थी खास सलाह
  3. बुमराह की जगह मिले मौके को शानदार तरीके से भुनाया

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जब भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप को इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया था तो उन्हें आगे आने वाले अविश्वसनीय सफर का अंदाजा नहीं था। एक उम्मीद और अवसर को भुनाने के रूप में शुरू हुआ यह दौरा एक यादगार दौरे में बदल गया। तेज गेंदबाज ने मिले हुए अवसर को भरपूर फायदा उठाया।

आकाश दीप, हाल ही में समाप्त हुई इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी बनकर उभरे। उन्होंने सिर्फ तीन मैच में कुल 13 विकेट चटकाए। इसमें एक चार विकेट और एक पांच विकेट का हॉल शामिल रहा।

बल्लेबाजी में भी दिखाया जौहर

उन्होंने सिर्फ गेंद से ही नहीं बल्ले से भी अपना जलवा दिखाया। द ओवल में अंतिम टेस्ट की दूसरी पारी में आकाश दीप ने अपना पहला टेस्ट अर्धशतक जड़कर सभी को चौंका दिया। नाइटवॉचमैन के रूप में आकर आकाश ने आक्रामक पारी खेली और आउट होने से पहले 66 रन बना गए।

पूर्व भारतीय कप्तानों से मिली खास सलाह

स्पोर्ट्स तक के साथ एक खास बातचीत में आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के अपने अनुभव के बारे में बात की। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे गौतम गंभीर, विराट कोहली और एमएस धोनी से मिली अहम सलाह ने उनकी मदद की।

'आत्मविश्वास प्रैक्टिस से आता है'

आकाश दीप ने कहा, विराट भाई हमेशा मुझसे कहते हैं कि अभ्यास ही व्यक्ति को निपुण बनाता है। माही भाई ने भी कहा कि 'क्रिकेट आत्मविश्वास का खेल है और यह आत्मविश्वास प्रैक्टिस से आता है।'

गौतम गंभीर आत्मविश्वास देने में माहिर

बिहार में जन्मे इस गेंदबाज ने भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि गंभीर आत्मविश्वास देने में माहिर हैं और अक्सर खिलाड़ियों से कहते हैं कि 'तुम्हारे अंदर कुछ ऐसा है जिसके बारे में तुम्हें पता भी नहीं है और तुम क्रिकेट में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हो।'

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के बाद आकाशदीप को बैन करने की उठी मांग, ICC से की गई अपील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।