पाकिस्तान की बुरी हालत का जिम्मेदार बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी के बीच का विवाद, पूर्व बल्लेबाज ने बताई असली वजह!
पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी को मौजूदा हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
-1788240649780_m.webp)
बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी के बीच विवाद

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट के हाल लगातार बुरे होते जा रहे हैं। कई सालों से पाकिस्तानी क्रिकेट में चेयरमैन से लेकर कोच-कप्तान के बदलावों कहानी चली आ रही है। एक बार फिर यही देखने को मिला है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने टीम के कप्तान बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी पर आरोपों की बंदूक चला दी है।
पाकिस्तानी टीम इस समय इंग्लैंड के दौर पर है जहां तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के शुरुआती दो मैच हो चुके हैं और दोनों में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में तो पाकिस्तान को 194 रनों से हार मिली जिसके बाद सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया और कोच सरफराज अहमद, उमर गुल की छुट्टी कर दी गई।
बाबर और अफरीदी जिम्मेदारी
टीम की मौजूदा स्थिति के लिए बासित अली ने बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी को इसका जिम्मेदार बताया है। उनका मानना है कि इन दोनों के बीच कप्तानी को लेकर विवाद है और इसी कारण टीम की स्थिति ठीक नहीं है। बाबर ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में शाहीन के हिस्से टी20 टीम की कप्तानी आई थी, लेकिन उन्हें हटाकर फिर से बाबर को कप्तानी दे दी गई थी। बासिल का मानना है कि यही इन दोनों के बीच के विवाद की वजह है।
बासित अली ने एक शो में कहा, "बाबर आजम एक मजबूत कप्तान नहीं हैं। मैं ये बात इंग्लैंड के प्रदर्शन के बल पर नहीं कह रहा हूं। उन्होंने कई गलत फैसले किए हैं। पाकिस्तानी क्रिकेट की बुरी हालत का जिम्मेदार बाबर और शाहीन की बीच विवाद है। जब इन दोनों के बीच कप्तानी को लेकर विवाद हुआ था, तब से पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हो गया है।"
जमकर हुए बदलाव
बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप भी खेला था, लेकिन यहां भी उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इसके बाद पीसीबी ने हर फॉर्मेट के अलग कप्तान की नीति अपनाई थी। बाबर टेस्ट की कप्तानी कर रहे थे तो शाहीन वनडे टीम की कप्तानी कर रहे थे। सलमान अली अगा टी20 टीम के कप्तान बनाए गए थे। हालांकि, फिर बाबर ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी और शान मसूद को ये जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
हाल के दिनों में पीसीबी ने फिर बदलाव किया और बाबर को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई। माना जा रहा है कि वह दोबारा वनडे और टी20 टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 'तुम खेल के लिए जहर हो', पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने उखाड़े गड़े मुर्दे; पुराने कोचेस पर फोड़ा बदहाली का ठीकरा
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर गहराया संकट, लॉर्ड्स हार के बाद दो प्रमुख खिलाड़ियों को भेजा जाएगा घर
