Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup 2026: बाबर आजम और फखर जमान ने इंजरी को छुपाया? पाकिस्तानी सेलेक्‍टर ने किया बड़ा खुलासा

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 07:38 PM (IST)

    टी20 विश्‍व कप 2026 में पाकिस्‍तान टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी। ग्रुप स्‍टेज में भारत के अलावा अन्‍य टीमों को हराने के बाद पाकिस्‍तान ने सुपर-8 ...और पढ़ें

    बाबर आजम का नहीं चला बल्‍ला।

    बाबर आजम का नहीं चला बल्‍ला।

    HighLights

    1. विश्‍व कप में सुपर-8 तक पहुंचा पाकिस्‍तान 

    2. बाबर आजम विश्‍व कप में बुरी तरह फेल हुए

    3. भारतीय टीम ने जीता टी20 विश्‍व कप 2026 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 में पाकिस्‍तान टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी। ग्रुप स्‍टेज में भारत के अलावा अन्‍य टीमों को हराने के बाद पाकिस्‍तान ने सुपर-8 का टिकट कटाया था। सुपर-8 में सलमान अली आगा की कप्‍तानी वाली टीम का पहला मैच बारिश में धुल गया।

    दूसरे मैच में उन्‍हें इंग्‍लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा और उनका सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना चूर हो गया। विश्‍व कप में पाकिस्‍तान के सीनियर प्‍लेयर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। इनमें बाबर आजम और फखर जमान भी शामिल हैं। 

    बाबर को प्‍लेइंग 11 से बाहर किया

    श्रीलंका के खिलाफ खेले गए करो या मरो के सुपर-8 मैच में बाबर आजम प्लेइंग इलेवन का हिस्सा ही नहीं थे। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सेलेक्‍टर आकिब जावेद ने दावा किया है कि विश्‍व कप से लौटने के बाद बाबर आजम चोटिल पाए गए थे। आकिब जावेद ने टी20 विश्व कप 2026 के दौरान बाबर आजम, फखर जमान और सलमान मिर्जा की फिटनेस पर भी सवाल उठाए।

    फिटनेस पर उठाए सवाल

    आकिब जावेद ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "बाबर आजम खेलने के लिए फिट नहीं हैं। फखर जमान खेलने के लिए फिट नहीं हैं। सलमान मिर्जा खेलने के लिए फिट नहीं हैं। हम PCB से जांच कराने का अनुरोध कर रहे हैं। यह कैसे संभव है कि फखर और बाबर दोनों अनफिट थे? विश्व कप के बाद हमें उनकी चोटों के बारे में पता चला। तो क्या इसका मतलब यह है कि टी20 विश्व कप के दौरान उनकी फिटनेस पर नजर नहीं रखी गई?"

    खबरें और भी

    हमें इसकी जानकारी नहीं

    उन्‍होंने कहा, "क्या टीम में होने के बावजूद वे पूरी तरह फिट नहीं थे? हम सेलेक्‍टर्स को इस बात की जानकारी होनी चाहिए, लेकिन जब खिलाड़ी विश्व कप के लिए जाते हैं, तो उनकी स्वास्थ्य समस्याओं और चोटों की देखभाल हेड कोच और फिजियो द्वारा की जानी चाहिए। हमें इसकी जानकारी दी जानी चाहिए थी।"

    चोट के कारण नहीं खेल रहे बाबर

    आकिब जावेद ने कहा, "जब बाबर आजम श्रीलंका से लौटे तो हमारे डॉक्टरों ने उनकी जांच की। उनकी चोट के कारण वह बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज और राष्ट्रीय टी20 में नहीं खेल पाएंगे। वह खेलना चाहते थे, लेकिन चोट उन्हें ऐसा करने से रोक रही है।"

    तकनीक में सुधार चाहते बाबर

    इससे पहले पीटीआई की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बाबर ने 26 मार्च से शुरू होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग से पहले अपनी तकनीक में सुधार करने पर फोकस करने के लिए राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है। निराशाजनक टी20 विश्व कप के बाद बांग्लादेश के खिलाफ विदेशी वनडे सीरीज से बाहर किए जाने के बावजूद बाबर का नाम पेशावर में चल रही राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप के लिए लाहौर व्हाइट्स की टीम में शामिल किया गया है।

    यह भी पढ़ें- BAN vs PAK 1st ODI Live Streaming: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का पहला वनडे मैच लाइव?

    यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम के खिलाफ एक्शन! पाकिस्तान ने बदल दी अपनी पूरी वनडे टीम