Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ben Stokes ने आलोचकों के मुंह पर जड़ा तमाचा, अपनी कप्‍तानी पर दिया अहम अपडेट

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 12:25 PM (IST)

    Ben Stokes Statement: इंग्‍लैंड के टेस्‍ट कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स ने अपनी कप्‍तानी पर अहम अपडेट देते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बेन स्‍टोक्‍स जारी रखेंगे इंग्‍लैंड टेस्‍ट टीम की कप्‍तानी

    2. बेन स्‍टोक्‍स ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट करके आलोचकों को लताड़ा

    3. स्‍टोक्‍स ने ब्रेंडन मैकुलम और रॉब की का महत्‍व समझाया

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड के टेस्‍ट कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स ने स्‍वीकार किया कि पिछले तीन महीने उनकी कप्‍तानी का समस चुनौतीपूर्ण समय रहा। बेन स्‍टोक्‍स के नेतृत्‍व वाली इंग्‍लैंड का एशेज सीरीज में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जहां उसे ऑस्‍ट्रेलिया के हाथों 1-4 की शिकस्‍त सहनी पड़ी।

    खराब प्रदर्शन के कारण बेन स्‍टोक्‍स की जमकर आलोचना हुई और उन्‍हें कप्‍तानी से हटाए जाने के सुझाव मिले। हालांकि, स्‍टोक्‍स ने इंग्‍लैंड टीम के प्रति अपने समर्पण की बात करते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया है। 

    स्‍टोक्‍स ने कहा कि उनका ध्‍यान आगे भी इंग्‍लैंड की कप्‍तानी पर लगा है और इंग्‍लैंड एंड वेल्‍स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की तरफ से उन्‍हें, हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम व मैनेजिंग डायरेक्‍टर रॉब की को समर्थन प्राप्‍त है।

    स्‍टोक्‍स ने अपना दर्द किया बयां

    स्‍टोक्‍स ने एक इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट किया, जिसमें अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए एशेज अभियान के दौरान कप्‍तानी के भार को बताया। 

     

     

     

    इंग्‍लैंड का कप्‍तान होना एक खिलाड़ी के लिए बेहद सम्‍मान की बात है और मैं इसे हल्‍के में नहीं लेता हूं। कप्‍तानी का अपना अच्‍छा और बुरा समय है। यह आपको हंसाता है और रुलाता भी है। यह पूरी तरह आपको अपने में बांधकर रखता है और कभी आपको लगता है कि जिंदगी में सिर्फ यही एक चीज है। पिछले तीन महीने बेशक मेरी कप्‍तानी यात्रा के सबसे कठिन समय रहे। इसने मुझे विभिन्‍न तरीकों से आजमाया और मुझे विश्‍वास है कि हर अन्‍य कप्‍तान इस तरह के दौर से गुजरता है।

    -

    बेन स्टोक्स

    सुधार का दिलाया भरोसा

    स्‍टोक्‍स ने जोर दिया कि लीडरशिप ग्रुप एकजुट है और सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा, 

    मैकुलम, रॉब की और मेरे अंदर इस टीम को आगे ले जाने का जुनून और इच्‍छा है। हमारे पास जो भी है, वो सब इस टीम को देना चाहते हैं। हम जानते हैं कि इस रास्‍ते में हमने गलतियां की और इससे सबक लिए। आप सफलता के बजाय विफलता से सीखते हो। मैंने अपने बारे में सीखा, लेकिन सबसे प्रमुख बात है कि मैं चाहता हूं कि फैंस इस बात को समझे।

    -

    बेन स्टोक्स

    आलोचकों को जवाब

    बेन स्‍टोक्‍स ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया, जिन्‍होंने उनकी कप्‍तानी पर सवाल खड़े किए। स्‍टोक्‍स ने कहा, 'मैं क्रिकेट और इस इंग्‍लैंड टीम से बहुत प्‍यार करता हूं। मुझे इंग्‍लैंड कप्‍तान बनना पसंद है और इस भूमिका में बहुत कुछ देना चाहता हूं। मुझे खुशी है कि मैकुलम और रॉब का साथ मिलेगा।'

    खबरें और भी

    उन्‍होंने साथ ही कहा, 

     

    हम उस प्रत्‍येक व्‍यक्ति की सराहना करेंगे, जिन्‍होंने हमारा समर्थन किया। हम वो करेंगे, जिसके कई कारण हैं। मगर उनमें से एक बड़ा कारण है हमारे फैंस और समर्थकों की खुशी। हम भविष्‍य में बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्‍य बना रहे हैं और जून से हमारा सीजन शुरू होगा।

    -

    बेन स्टोक्स

    इंग्‍लैंड की टीम जून में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद वो अगस्‍त में पाकिस्‍तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलेगी।

    यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के चेहरे पर लगी भयानक चोट, पहचान में नहीं आ रहे दिग्गज ऑलराउंडर

    यह भी पढ़ें- WTC Standings में बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर मजबूत; इंग्लैंड की ‘आफत’ बनी भारत के लिए ‘राहत’