Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझे सच पता था...,' ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा के साथ डेटिंग की खबरों पर आखिरकार तोड़ी चुप्पी; 16 साल बाद खोला मन का राज

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 08:01 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा के साथ डेटिंग की 16 साल पुरानी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। डेटिंग की अफवाहें उस समय उड़ी थी, ...और पढ़ें

    ब्रेट ली-प्रीति जिंटा

    ब्रेट ली-प्रीति जिंटा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा के साथ डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज और प्रीति जिंटा को लेकर शुरुआती दिनों में खूब अफवाहें उड़ी। ऐसा दावा किया जाता था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उस वक्त इसको लेकर ब्रेट ली या फिर जिंटा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी।

    ब्रेट ली ने 2008 से लेकर 2010 तक किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेले थे। इस दौरान उनके और प्रीति जिंटा के डेटिंग की अफवाहें सामने आई थी। इसको लेकर अब 16 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि वे और प्रीति अच्छे दोस्त हैं। इसके अलावा और कुछ नहीं। ली ने पंजाब की सह-मालकिन की जमकर तारीफ की है।

    ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा के साथ डेटिंग को लेकर चुप्पी तोड़ी

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, "यहां पर आपके लिए कोई सनसनीखेज खबर नहीं है। मैंने कभी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया है। प्रीति जिंटा और मैं अभी भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। वे उस समय पंजाब टीम की बॉस थी। वे बहुत ही स्मार्ट महिला हैं और मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। ऐसी कहानियों ने मुझे कभी परेशान नहीं किया क्योंकि मुझे सच पता था। लोग चाहे जितना अंदाजा लगाएं लेकिन मैंने इसका असर खुद पर कभी नहीं पड़ने दिया।"

    ब्रेट ली ने अपने आईपीएल करियर में दो टीमों के लिए क्रिकेट खेला। उन्होंने पंजाब के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला। पंजाब से, जब वे खेलते थे, तो जिंटा के साथ उनके डेटिंग की खबरें सामने आती थी। हालांकि, 49 वर्षीय ने साफ कर दिया है कि उन्होंने कभी भी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया है।

    खबरें और भी

    ब्रेट ली को भारत है काफी पसंद

    तेज गेंदबाज को भारत में घूमना काफी पसंद है। वे मुंबई को अपना दूसरा घर बताते हैं और वहां पर घूमते रहते हैं। ली भारत के कई शहरों में धूम चुके हैं। हाल ही में वे मुंबई में ऑटोरिक्शा में गलियों में घूमते दिखे। इसी दौरान उन्होंने डेटिंग की अफवाहों पर भी बात की।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की कुटाई कर चमारी अटापट्टू ने ICC रैंकिंग में लगाई छलांग, करियर में पहली बार किया बड़ा कारनामा

    यह भी पढ़ें- श्रीलंका सीरीज से पहले टीम इंडिया ने अपने दो कोचेस को कहा अलविदा, भावुक पोस्ट लिख जताया आभार