Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chris Gayle ने किया एलान, World Cup 2023 का फाइनल खेलेगी रोहित की सेना, इस टीम से होगी खिताबी मैच में भिड़ंत!

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 04:37 PM (IST)

    वर्ल्ड कप 2023 का खुमार चढ़ने लगा है। टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से भारत की धरती पर होने जा रहा है। मेगा इवेंट के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग ...और पढ़ें

    क्रिस गेल का मानना है कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंचने में सफल रहेगी।
    क्रिस गेल का मानना है कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंचने में सफल रहेगी।

    HighLights

    1. क्रिस गेल ने की वर्ल्ड कप 2023 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी।
    2. गेल के अनुसार विश्व कप का फाइनल खेलेगी भारतीय टीम।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड कप 2023 का खुमार चढ़ने लगा है। टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से भारत की धरती पर होने जा रहा है। मेगा इवेंट के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होनी है। क्रिस गेल का मानना है कि अपनी धरती पर विश्व कप खेल रही टीम इंडिया फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रहेगी। गेल ने दूसरी टीम का भी नाम बताया है, जो रोहित की पलटन से खिताबी मुकाबले में भिड़ सकती है।

    फाइनल में किससे होगी टीम इंडिया की भिड़ंत?

    क्रिस गेल ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर बातचीत करते हुए कहा कि वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ होगी। यानी गेल का मानना है कि टूर्नामेंट का खिताबी मैच रोमांच से भरपूर होगा। वहीं, इरफान पठान के अनुसार, विश्व कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया की टक्कर साउथ अफ्रीका के साथ होगी।

    लाजवाब फॉर्म में टीम इंडिया

    रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में एशिया कप के खिताब को अपने नाम किया था। भारतीय टीम का प्रदर्शन जोरदार रहा था और टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा था। बल्लेबाजी में शुभमन गिल ने जमकर धमाल मचाया था और वह हाईएस्ट रन स्कोरर रहे थे। वहीं, गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज कहर बनकर बल्लेबाजों पर टूटे थे। कुलदीप यादव का प्रदर्शन भी बेमिसाल रहा था।

    यह भी पढ़ें- 'MS Dhoni का स्‍टाइल अलग, मैं खुद की लीडरशिप दिखाने की कोशिश करूंगा', Ruturaj Gaikwad ने दिया बड़ा बयान

    5 अक्टूबर से होगा टूर्नामेंट का आगाज

    वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होना है। टूर्नामेंट के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होगी। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

    खबरें और भी