विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपक चाहर के तीन बल्‍ले हुए चोरी, जिससे हो गया लाखों रुपये का नुकसान; भारतीय ऑलराउंडर का वीडियो हुआ वायरल

Published: Tue, 29 Sep 2026 05:04 AM (IST)

भारतीय टीम के ऑलराउंडर दीपक चाहर को डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया है। दरअसल, उनके तीन बल्‍ले चोरी ...और पढ़ें

दीपक चाहर (Pic Credit - X)

दीपक चाहर (Pic Credit - X)

HighLights

  1. भारतीय ऑलराउंडर दीपक चाहर का वीडियो वायरल

  2. दीपक चाहर के डेढ़ लाख रुपये के 3 बल्‍ले हुए चोरी

  3. दीपक ने कहा कि अगर बल्‍ले वापस किए तो वो पैसे देने को तैयार हैं 

जासं, आगरा। भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर के तीन प्लेयर एडिशन बैट चाहर डावर ग्राउंड से शनिवार को चोरी हो गए हैं। घटना के बाद दीपक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर चोर से बल्ले वापस करने की अपील की है।

दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर 'चाहर डावर ग्राउंड' के नाम से क्रिकेट अकादमी चलाते हैं। शनिवार शाम दीपक अकादमी में अभ्यास के लिए पहुंचे थे। अभ्यास के दौरान अपनी किट रखकर गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे थे।

एक घंटे बाद जब बैटिंग अभ्यास के लिए बैट लेने आए तो बैट गायब मिले। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में दीपक का कहना है कि तीनों बैट की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। उन्होंने कहा चोर को शायद इनकी असली कीमत का अंदाजा नहीं है।

अगर बैट वापस किए गए तो वह पैसे देने को तैयार हैं। दीपक ने कहा उनके पास तीन विकल्प हैं, पुलिस में शिकायत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गुहार अथवा भगवान से प्रार्थना कि चोर को समझ आए और वह बैट लौटा जाए।

यह भी पढ़ें: भारत कैसे अंतिम-4 में पहुंचा, सेमीफाइनल में किसके साथ होगी टक्‍कर?

यह भी पढ़ें: दिल थामकर बैठिए, 1 अक्‍टूबर 2026 को जारी होगा वर्ल्‍ड कप 2027 का कार्यक्रम