Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ENG vs NED: 'आखिरकार हमने एक...' जीत के बाद बड़ी बात बोल गए जोस बटलर, टीम के खिलाड़ियों के लिए दिया यह बयान

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 05:00 AM (IST)

    इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 339 रन बनाए। वहीं नीदरलैंड्स टीम 37.2 ओव ...और पढ़ें

    जोस बटरलर ने जीत के बाद जताई खुशी। फोटो- स्क्रीन ग्रैब
    जोस बटरलर ने जीत के बाद जताई खुशी। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड कप के 40वें मुकाबले में इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स को 160 रन से हराया। यह टूर्नामेंट में इंग्लैंड की दूसरी जीत है। वहीं, नीदरलैंड्स इस हार के साथ सेमीफाइनल की रेस बाहर हो गया है। इस जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने खुशी जाहिर की। बटलर ने कहा कि आखिरकार हमने एक अच्छा प्रदर्शन किया।

    बटलर ने जताई खुशी

    जोस बटलर ने कहा, "आखिरकार हमने एक अच्‍छा प्रदर्शन किया। मलान ने हमें अच्‍छी शुरुआत दी, लेकिन स्‍टोक्‍स और वोक्‍स की साझेदारी बेहतरीन थी। जब भी जरूरत होती है तो वह ऐसा है कि हमेशा टीम के लिए उपलब्ध रहता है। यह बहुत अच्‍छी पिच थी, अच्‍छा स्‍कोर भी हमने बनाया तो हम संतुष्‍ट थे। टॉस ऐसी बात होती है कि आप पुराने समय को देखें कि हम ऐसा करते तो अच्‍छा होता है, लेकिन यह वर्ल्ड कप है, यहां पर दबाव रहता है।"

    इंग्लैंड ने बनाया था 339 रन का स्कोर

    इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 339 रन बनाए। वहीं, नीदरलैंड्स टीम 37.2 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट हो गई। नीदरलैंड्स की ओर से तेजा निदामानुरु ने 34 गेंद में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 41 रन की पारी खेली।

    यह भी पढ़ें- 'अच्छा कमाएगा तो हमारा भविष्य...' हसीन जहां का पति शमी के लिए उमड़ा प्रेम, वर्ल्ड कप के प्रदर्शन पर कही बड़ी बात

    इंग्लैंड की बरकरार है उम्मीद

    बता दें कि यह मुकाबला इंग्लैंड के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण था। चैंपियंस ट्रॉफी की रेस में बने रहने के लिए उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी थी। इस जीत के साथ इंग्लैंड की उम्मीद बरकरार है। वह प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, नीदरलैंड्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर खिसक गई है। इंग्लैंड ने बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में मोईन अली ने पहली बार इस विश्‍व कप में एक विकेट नहीं लिया, बल्कि एक ही मैच में तीन विकेट ले लिए।

    यह भी पढ़ें- ENG vs NED: चैंपियंस ट्रॉफी की रेस में बरकरार अंग्रेज, इंग्लैंड ने नीदरलैंड को दी 160 रन से दी मात

    खबरें और भी