Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ENG vs SL: हार के बाद रोने लगा श्रीलंकाई दिग्गज, इंग्लैंड पर लगाए 'बेईमानी' के आरोप

    Updated: Sun, 25 Aug 2024 02:18 PM (GMT+05:30)

    श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में इंग्लैंड ने पांच विकेट से जीत हासिल की लेकिन इसके बाद ...और पढ़ें

    इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को दी मात
    इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को दी मात

    HighLights

    1. इंग्लैंड ने श्रीलंका को दी पहले टेस्ट मैच में मात
    2. हार के बाद श्रीलंकाई दिग्गज ने इंग्लैंड पर लगाए बेईमानी के आरोप
    3. इंग्लैंड ने चौथे दिन ही मैच किया अपने नाम

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने इंग्लैंड पर बेईमानी के आरोप लगाए हैं। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले गए मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड ने गेंद को बदला था। मैथ्यूज ने कहा कि इंग्लैंड का ऐसा करना गलत था। इंग्लैंड ने चौथे दिन ही मैच अपने नाम कर लिया।

    तीसरे दिन जब श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब 41वें ओवर में इंग्लैंड ने गेंद को बदलने की मांग की थी। इसे अपील को मैदानी अंपायर क्रिस गाफने और पॉल राइफल ने मान लिया था। इस समय श्रीलंका का स्कोर चार विकेट खोकर 146 रन है। उसके पास 24 रनों की बढ़त थी। मैथ्यूज उस समय 59 रनों पर खेल रहे थे और कामिंडु मेंडिस 33 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों के बीच 51 रनों की साझेदारी हो चुकी थी।

    यह भी पढ़ें- ENG vs SL: जो रूट ने एक तीर से किए दो शिकार, राहुल द्रविड़-एलन बॉर्डर को छोड़ दिया पीछे

    इंग्लैंड को मिला फायदा

    गेंद बदलने से इंग्लैंड को काफी फायदा हुआ क्योंकि इसके बाद मैथ्यूज और मेंडिस की साझेदारी टूट गई। 65 रनों के निजी स्कोर पर मैथ्यूज आउट हो गए थे। मैथ्यूज ने कहा है कि इंग्लैंड के पास कोई प्लान नहीं था और इसी कारण उन्होंने गेंद को बदला जिसका उन्हें फायदा मिल गया।

    मैथ्यूज ने कहा, "ऐसा लग रहा था कि उनके पास कोई प्लान नहीं है, लेकिन दुर्भाग्यवश गेंद को बदल दिया गया। हमसे कहा गया था कि उनके पास पुरानी गेंदें नहीं हैं। इससे पूरे मैच का मोमेंटम बदल गया। आप गेंद की चमक को मिटाने के लिए काफी मेहनत करते हैं। हमने ऐसा किया था। एक बार जब गेंद बदल गई, पूरा मैच बदल गया।"

    खबरें और भी

    ये गलत था

    मैथ्यूज ने कहा कि ऐसा करना गलत था क्योंकि इससे दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों को नुकसान होता है। उन्होंने कहा, " ईमानदारी से कहूं तो ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण था। कल जब तक गेंद नहीं बदली गई थी तब हम अच्छी स्थिति में थे। मुझे लगता है कि ये दोनों टीमों के लिए गलत है।"

    श्रीलंका ने इस मैच में अपनी पहली पारी में 236 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 358 रन बना 122 रनों की बढ़त ले ली थी। श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 326 रन बनाए थे और इंग्लैंड को 205 रनों का टारगेट दिया था। इस टारगेट को इंग्लैंड ने चौथे दिन हासिल कर लिया।

    यह भी पढ़ें- ENG vs SL Test: पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया, जो रूट ने खेली जुझारू पारी