विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'Gautam Gambhir के कुछ चहेते खिलाड़ी हैं', भारतीय क्रिकेटर ने हेड कोच के बारे में किया हैरानी भरा खुलासा

Published: Mon, 13 Jul 2026 06:17 PM (IST)

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर एक क्रिकेटर ने हैरानी भरा आरोप लगाया है। कोच गंभीर के बारे ...और पढ़ें

गौतम गंभीर

गौतम गंभीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टी20 टीम इंग्‍लैंड के हाथों 0-4 से शिकस्‍त झेलने के बाद आलोचनाओं से घिरी हुई है। भारतीय टीम से बाहर चल रहे हनुमा विहारी ने हेड कोच गौतम गंभीर और टीम चयन पर जमकर भड़ास निकाली है।

विहारी ने हैरानी भरा दावा करते हुए कुछ खिलाड़‍ियों की प्‍लेइंग 11 में जगह मिलने पर सवाल खड़े किए और कहा कि गौतम गंभीर के कुछ चहेते खिलाड़ी हैं, जिन्‍हें वो लगातार मौका दे रहे हैं जबकि वो टीम में कोई महत्‍व जोड़े या नहीं।

हनुमा विहारी ने क्‍या कहा

हनुमा विहारी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'गौतम गंभीर के कुछ चहेते खिलाड़ी हैं और वो उन्‍हें खिलाते हैं। मुझे नहीं दिखा कि इन खिलाड़‍ियों ने टीम में कोई महत्‍व जोड़ा हो। मुझे नहीं पता कि कुछ खिलाड़ी टीम में क्‍या कर रहे हैं।'

इनकी भूमिका का पता नहीं

विहारी ने कहा शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे और वॉशिंगटन सुंदर के चयन की आलोचना की और कहा कि पता नहीं कि इनकी टीम में भूमिका क्‍या है।

उन्‍होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि कुछ खिलाड़ी टीम में कर क्‍या रहे हैं। दुबे गेंदबाजी नहीं करते, फील्डिंग नहीं कर सकते और बल्‍लेबाजी में भी उनकी फॉर्म नजर नहीं आई। शेडगे भी गेंद या बल्‍ले से प्रभावी नहीं दिखे। मुझे इस बात का बिलकुल अंदाजा नहीं कि वॉशिंगटन सुंदर को टीम में लगातार क्‍यों मौका दिया जा रहा है। अगर सालों में आप उनके योगदान को देखें तो अच्‍छे नहीं हैं।'

क्‍या रहा प्रदर्शन

ध्‍यान दिला दें कि शिवम दुबे ने पांच मैचों में केवल 85 रन बनाए और पूरी सीरीज में केवल तीन ओवर गेंदबाजी की, जिसमें दो विकेट लिए। सूर्यांश शेडगे को एक मैच में मौका मिला, जिसमें उन्‍होंने सात रन बनाए और 3 ओवर में 39 रन खर्च किए। सुंदर ने इंग्‍लैंड के खिलाफ पांच रन बनाए और एक ओवर में 19 रन लुटाए।

हार का प्रमुख कारण

हनुमा विहारी का मानना है कि भारतीय टीम की सीरीज हार का कारण उसकी प्‍लेइंग 11 का चयन रहा। उन्‍होंने संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी का उदाहरण देते हुए कहा कि इस तरह के बदलाव से खिलाड़‍ियों में असुरक्षा का भाव बढ़ता है।

भारतीय टीम अब इंग्‍लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्‍सा लेगी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम में मंगलवार को खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- जाने वाली है गौतम गंभीर की नौकरी! इंग्लैंड में हुई फजीहत के बाद BCCI ने किया बड़ा फैसला, आने वाला समय है खतरनाक

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: गलती पर गलती कर रहे हैं गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर, कहीं टीम इंडिया की हो न जाए और बुरी हालत