T20 World Cup में IND vs PAK मैच को लेकर गौतम गंभीर से पूछा गया सवाल? हेड कोच का रिएक्शन वीडियो में हुआ कैद
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर मंगलवार की शाम मुंबई रवाना हुए। गंभीर ने पाकिस्तान द्वारा टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के सवाल ...और पढ़ें
HighLights
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होना है मैच
गौतम गंभीर ने भारत-पाक से जुड़े सवाल को किया नजरअंदाज
पाकिस्तान ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति नहीं दी
स्पोर्टस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने के सवाल को नजरअंदाज किया। गंभीर ने संवेदनशील मामले पर चुप्पी साधना उचित समझा।
गौतम गंभीर मंगलवार की शाम मुंबई रवाना हुए। एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने गंभीर से सवाल किए और भारतीय टीम को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं दी। गंभीर ने टीम को शुभकामनाएं देने के लिए पत्रकारों का धन्यवाद दिया।
गंभीर की प्रतिक्रिया
इसके बाद जब गंभीर से पूछा गया कि पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के फैसले पर क्या कहेंगे तो भारतीय हेड कोच ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और बिना कोई प्रतिक्रिया दिए वहां से चले गए। पता हो कि भारतीय टीम मुंबई में बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी।
विवादों से घिरा पाकिस्तान
याद दिला दें कि पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की अनुमति जरूर दी, लेकिन उन्हें भारत के खिलाफ खेलने की मंजूरी नहीं दी। वैश्विक स्तर पर होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के आर्थिक और खेल संबंधी महत्व को देखते हुए इस फैसले ने व्यापक बहस छेड़ दी है।
आईसीसी को पीसीबी की तरफ से कथित बॉयकॉट के बारे में आधिकारिक रूप से सूचित नहीं किया गया है। खेल की वैश्विक ईकाई ने पहले ही चेतावनी दी है कि यदि मैच निर्धारित समय पर नहीं होता तो इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं।
खबरें और भी
भारत कर रहा जोरदार तैयारी
इस बीच भारतीय टीम का पूरा ध्यान मैदानी तैयारियों पर लगा हुआ हैं। भारत बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा। भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप ए में नामीबिया, नीदरलैंड्स और अमेरिका के साथ हैं। भारत और पाकिस्तान की टक्कर 15 फरवरी को कोलंबो में होना है।