Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हमारे मामले में दखल ना दें..', Gautam Gambhir ने तीखा जवाब देकर कर दी रिकी पोंटिंग की बोलती बंद; आखिर था क्या माजरा?

    Updated: Mon, 11 Nov 2024 01:05 PM (GMT+05:30)

    Gautam Gambhir on Ricky Ponting भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होने जा रह है। इस टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय ...और पढ़ें

    Ricky Ponting पर क्यों बरसे भारतीय टीम के कोच Gautam Gambhir
    Ricky Ponting पर क्यों बरसे भारतीय टीम के कोच Gautam Gambhir

    HighLights

    1. Gautam Gambhir ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई सवालों के दिए जवाब
    2. Gautam Gambhir ने रिकी पोंटिंग को दिया तीखा जवाब
    3. रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली की फॉर्म पर खड़े किए थे सवाल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Gautam Gambhir on Ricky Ponting: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग को लताड़ लगाई। गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा के सपोर्ट में उतरे और उन्होंने रिकी को तीखा जवाब देते हुए कहा कि बेहतर होगा कि वह अपनी नेशनल टीम पर ध्यान दें और उनके बारे में सोचे। अगर क्या वह रही जिस वजह से गौतम गंभीर का गुस्सा रिकी पोंटिंग पर फूटा?

    Ricky Ponting पर क्यों बरसे भारतीय टीम के कोच Gautam Gambhir?

    दरअसल, रिकी पोंटिंग ने हाल ही में विराट कोहली की फॉर्म को लेकर सवाल खड़े किए। आईसीसी रिव्यू पर बातचीत करते हुए पोंटिंग ने कहा था कि मैंने पिछले दिनों विराट के बारे में एक आंकड़ा देखा, उसमें कहा गया था कि उन्होंने पिछले पांच सालों में सिर्फ दो (तीन) टेस्ट शतक बनाए हैं। यह मुझे ठीक नहीं लगा, लेकिन अगर यह सही है, यह मेरा मतलब है कि यह चिंता की बात है।

    रिकी पोंटिंग के इस कमेंट पर गौतम गंभीर ने हाल ही में हुई प्रेस कॉनफ्रेंस के दौरान कहा कि पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना-देना? मुझे लगता है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के बारे में सोचना चाहिए। मुझे विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कोई चिंता नहीं है।

    यह भी पढ़ें: Gautam Gambhir PC: रोहित-कोहली का सपोर्ट तो पोंटिंग के मुंह पर जड़ा तमाचा! कोच गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें

    इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा का समर्थन करते हुए कहा कि सबसे अहम बात यह है कि वह दोनों अभी भी जमकर मेहनत करते हैं, वो अब तक जुनूनी हैं, वे अभी भी बहुत कुछ पाना चाहते हैं और यह जरूरी है। ड्रेसिंग रूम में भूख मेरे लिए बहुत जरूरी है। वे मजबूत खिलाड़ी हैं।

    खबरें और भी

    BGT के लिए भारतीय टीम इस प्रकार-

    रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।

    रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद।

    यह भी पढ़ें: Gautam Gambhir PC: पर्थ टेस्ट के लिए अगर रोहित नहीं होंगे उपलब्ध, तो किसे मिलेगी टीम की कमान? कोच गंभीर ने बताया नाम