यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
टेस्ट, वनडे और टी20... तीनों फॉर्मेट के लिए होगा अलग-अलग स्क्वाड? हेड कोच Gautam Gambhir ने बताया फ्यूचर प्लान
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग स्क्वाड बनाए जाने के आइडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। गौतम ग ...और पढ़ें

HighLights
- Gautam Gambhir ने बताया क्या तीनों फॉर्मेट के लिए होगी तीन अलग-अलग टीमें?
- Gautam Gambhir ने भारतीय टीम के फ्यूचर प्लान का किया खुलासा
- बतौर हेड कोच Gautam Gambhir ने की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के नए हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर ने पहली बार मीडिया का सामना किया। गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फेंस के दौरान कई अहम सवालों का जवाब दिया।
गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के फ्यूचर प्लान के बारे में भी बताया। उनसे जब पूछा गया कि क्या तीनों फॉर्मेट के लिए तीन अलग-अलग भारत की स्क्वाड फ्यूचर में बनाई जाएगी, तो भारत के हेड कोच ने क्या कहा आइए जानत हैं?
Gautam Gambhir ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान
दरअसल, गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फेंस के दौरान टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टीमों को लेकर कहा कि देखिए आगे चलकर ये कभी न कभी ऐसा होगा। लेकिन अभी मैं ये नहीं कह सकता कि तीनों फॉर्मेट के लिए तीन टीमें होंगी। अभी हम जितने कसीसटेंस रहते हैं उतना अच्छा है। अगर कोई दो फॉ।र्मेट या तीन फॉर्मेट खेल सकता है, लेकिन आगे चलकर देखते हैं क्या होता है।
इसका मतलब अभी गंभीर ने ऐसा बदलाव करने का कुछ सोचा नहीं है, लेकिन भविष्य में इसकी जरूरत पड़े तो वह ऐसा करते हुए नजर आ सकते हैं।
साल 2027 तक रहेगा गौतम गंभीर का कार्यकाल
भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर का कार्यकाल दिसंबर 2027 तक रहेगा। भारतीय टीम को अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी खेलना है। इसके बाद साल 2026 में टी20 वर्ल्ड कप भी है। 2025 में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी होना है और साल 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। ऐसे में इन सभी अहम टूर्नामेंट में गौतम गंभीर भारत के कोच की भूमिका निभाएंगे।