RR vs GT: 'हमारा प्लान कामयाब रहा..', रॉयल्स को पटकने के बाद Shubman Gill ने अन्य टीमों की दी चेतावनी
Shubman Gill Statement: राजस्थान को हराने के बाद जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि ये हमारे लिए काफी क्लीन जीत थी। ...और पढ़ें

राजस्थान को धूल चटाने के बाद गदगद हुए कप्तान Shubman Gill
HighLights
RR vs GT: गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से दी मात
गुजरात ने राजस्थान को हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया
कप्तान गिल ने जीत के बाद बाकी टीमों को दी वॉर्निंग
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shubman Gill Statement after GT beat RR: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को बेहद आसानी से 77 रन से हरा दिया। ये आईपीएल में रनों के लिहाज से GT की सबसे बड़ी जीत है। पहले बैटिंग करते हुए GT ने 229 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में 152 रन पर ही सिमट गई।
वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंद पर 36 रन बनाए थे। रवींद्र जडेजा ने 25 गेंद पर 38 रनों की पारी खेली। बाकी बैटिंग यूनिट फ्लॉप रही। टीम की गेंदबाजी काफी खराब थी और उन्होंने इसी वजह से इतने रन बनवा दिए थे।
वहीं, गुजरात ने लगातार चौथी जीत हासिल की, जबकि इस जीत के साथ ही गुजरात अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गई, वहीं PBKS तीसरे स्थान पर खिसक गई।
Shubman Gill राजस्थान को हराने के बाद दिखे खुश
दरअसल, राजस्थान को धूल चटाने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा,
इस जीत से काफी खुश हूं। यह हमारे लिए काफी क्लीन जीत थी। हमने 10-15 रन ज्यादा ही बनाए थे। स्पिनर्स के ख़िलाफ़ रन बनाना आसान नहीं था। हमने 230 रन बना दिए थे और पावरप्ले के बाद हमें पता था कि हमारा गेम अच्छा जाने वाला है। हमने गेंदबाजों को दबाव में रखा। स्पिनर्स के खिलाफ हिट करना आसान नहीं था। कुछ ओवर ऐसे थे, जब हम रन नहीं बना पाए थे। हालांकि आख़िरी ओवर में उसे कवर कर लिया था। हमने गेंदबाजी में शुरूआत में ही विकेट निकाले और इसी वजह से गेंदबाजों को अटैक करने का मौका मिल गया। हम लगातार अटैक करके विकेट लेने के बारे में सोचते हैं। हमारा अगला मैच अब होम ग्राउंड में है। मैंने अपना एंकल ट्विस्ट कर लिया था लेकिन आधे घंटे के बाद यह ठीक हो गया।
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल
GT के कप्तान ने पावरप्ले के दौरान टीम की आक्रामक गेंदबाजी रणनीति पर जोर दिया। गिल ने कहा, "हमारा मानना है कि शुरुआत में अपनी पकड़ बनाए रखना महत्वपूर्ण है। दूसरी टीम को रोकने का एकमात्र तरीका लगातार विकेट चटकाना है। इसके अलावा और कोई रास्ता नहीं है।"
खबरें और भी
गिल ने पारी के दौरान अपनी इंजरी पर अपडेट देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि रन लेते समय मेरा टखना थोड़ा मुड़ गया था। ये काफी दर्दनाक था, लेकिन आधे घंटे के बाद यह ठीक हो गया।
गुजरात टाइटंस का अगला मैच कब?
राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद गुजरात टाइटंस IPL 2026 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। टेबल में टॉप पर सनराइजर्स हैदराबाद है। अब अगले मैच में टाइटंस का सामना टेबल टॉपर हैदराबाद से ही होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 12 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट का 56वां मैच होगा। गुजरात टाइटंस की नजर अपनी जीत की लय को बरकरार रखने पर होगी।