Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एमएस धोनी से मोहम्मद रिजवान की तुलना पर भड़क गए हरभजन सिंह, पाकिस्तानी पत्रकार की लगा दी क्लास, पूछा-'क्या फूंकते हो भाई'

    Updated: Sat, 20 Jul 2024 09:24 AM (IST)

    पाकिस्तानी पत्रकार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर मोहम्मद रिजवान की तुलना भारत के महान कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह से की है। इस पोस्ट को देखने के ...और पढ़ें

    हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी पत्रकार की जमकर लगाई क्लास
    हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी पत्रकार की जमकर लगाई क्लास

    HighLights

    1. हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी पत्रकार की लगाई क्लास
    2. पाकिस्तानी पत्रकार ने मोहम्मद रिजवान की तुलना पाकिस्तान से की थी
    3. हरभजन ने कहा- रिजवान कहीं से भी धोनी के बराबर नहीं

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के एक पत्रकार की जमकर फटकार लगाई है। पाकिस्तानी पत्रकार ने मोहम्मद रिजवान की तुलना भारत के दो बार के विश्व विजेता कप्तान, बेहतरीन फिनिशर और महान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी से की थी। इसको लेकर हरभजन आग बबूला हो गए और सरेआम इस पत्रकार की क्लास लगा डाली।

    हरभजन ने जैसे ही पाकिस्तानी पत्रकार की एक्स पर की गई पोस्ट देखी वैसे ही इसका जवाब दिया। हरभजन ने माना कि रिजवान बेहतरीन प्लेयर हैं लेकिन धोनी से उनकी तलुना को उन्होंने बकवास बताया। हरभजन ने कहा कि रिजवान कहीं से कहीं तक धोनी के बराबर नहीं हैं।

    यह भी पढ़ें- ENG vs WI: मार्क वुड की रफ्तार पर विंडीज का पलटवार, हॉज ने जड़ा शतक, देखते रह गए अंग्रेज गेंदबाज

    हरभजन ने क्या कहा?

    पाकिस्तान के पत्रकार फरीद खान ने एक्स पर धोनी और रिजवान की फोटो लगाकर लिखा, "एमएस धोनी और मोहम्मद रिजवान, दोनों में से कौन बेहतर है? ईमानदारी से बताइए।" इस पोस्ट को देख हरभजन अपने आप पर काबू नहीं रख सके और पाकिस्तानी पत्रकार के इस सवाल को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

    हरभजन ने लिखा, "आजकल आप फूंक रहे हैं? क्या बकवास सवाल है। भाइयों इसको बताओ। धोनी बहुत आगे है रिजवान से। अगर आप रिजवान से भी पूछेंगे तो वो आपको ईमानदारी से इसका जवाब देगा। मुझे रिजवान पसंद है। वह अच्छा प्लेयर है और इंटेंट के साथ खेलता है। लेकिन ये तुलना गलत है। धोनी आज भी विश्व क्रिकेट में नंबर-1 है। विकेट के पीछे उनसे बेहतर कोई नहीं है।"

    खबरें और भी

    महान माने जाते हैं धोनी

    धोनी अभी तक इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिसने टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। इसके अलावा उनकी कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट में भी नंबर-1 बनी। धोनी की गिनती दुनिया के महान फिनिशरों में भी होती है। उन्होंने कई ऐसी स्थितियों में से मैच निकाला है जहां से टीम की हार तय लग रही थी। विकेट के पीछे धोनी की फुर्ती दुनिया ने देखी है। उनकी बिजली सी रफ्तार के आगे कई बल्लेबाज धराशायी हुए हैं। धोनी अब इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलते हैं लेकिन वह आईपीएल में खेलते हैं और यहां अभी भी बेहतरीन विकेटकीपिंग, फिनिशर वाला दम देखा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- बदल जाएंगी सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत की IPL टीमें, केएल राहुल भी छोड़ेंगे लखनऊ का साथ! मेगा नीलामी से पहले मचेगा तहलका