Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup 2023 के लिए टीम इंडिया के सेलेक्‍शन से खुश नहीं हैं हरभजन सिंह, बोले- दो खिलाड़‍ियों की खलेगी कमी

    By Abhishek NigamEdited By: Abhishek Nigam
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 04:18 PM (IST)

    भारतीय टीम के पूर्व दिग्‍गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि वर्ल्‍ड कप 2023 के लिए चुने गए स्‍क्‍वाड में दो खिलाड़‍ियों की कमी मेजबान को खलेगी। हरभजन स ...और पढ़ें

    हरभजन सिंह ने वर्ल्‍ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम पर प्रतिक्रिया दी
    हरभजन सिंह ने वर्ल्‍ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम पर प्रतिक्रिया दी

    HighLights

    1. हरभजन सिंह ने वर्ल्‍ड कप 2023 स्‍क्‍वाड पर अपनी राय व्‍यक्‍त की
    2. हरभजन सिंह ने कहा कि भारत को दो खिलाड़‍ियों की कमी खलेगी
    3. हरभजन सिंह ने कहा कि वो भी इन दो खिलाड़‍ियों को जगह नहीं मिलने से हैरान हैं

    नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि वर्ल्‍ड कप 2023 में दो खिलाड़‍ियों के चयन नहीं होने से वो हैरान हैं। हरभजन सिंह का मानना है कि आगामी वर्ल्‍ड कप में भारत को लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की कमी खल सकती है।

    बता दें कि भारत की मेजबानी में 5 अक्‍टूबर 2023 से वर्ल्‍ड कप का आगाज होगा। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्‍टूबर को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी। बीसीसीआई ने मंगलवार को वर्ल्‍ड कप 2023 के लिए 15 सदस्‍यीय भारतीय टीम की घोषणा की थी।

    भज्‍जी ने क्‍या कहा

    हरभजन सिंह ने स्‍टार स्‍पोर्ट्स के शो फ्रेनीमिज पर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह के चयन नहीं होने से वो हैरान हैं। भज्‍जी ने इन दोनों गेंदबाजों की खूबियां भी गिनाईं।

    यह भी पढ़ें: WC में कही भारी न पड़ जाए ये बड़ी गलती, Wasim Jaffer ने बताई Team India की सेलेक्शन में हुई बड़ी चूक

    मेरे हिसाब से वर्ल्‍ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम में दो खिलाड़‍ियों की कमी है। अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल के चयन नहीं होने से मैं हैरान हूं। चहल तो साबित किया हुआ मैच विनर है। वो बीच के ओवरों में विकेट निकालकर देता है। वो आपका प्रमुख हथियार बनता। उसने कई मौकों पर खुद को साबित किया।

    अर्शदीप के क्‍या मायने होते

    अर्शदीप सिंह बाएं हाथ के पेसर हैं। शाहीन शाह अफरीदी को आपने देखा कि वो बल्‍लेबाज को अंदर आती गेंदों से कितना परेशान करते हैं। भारतीय टीम में यही भूमिका अर्शदीप सिंह निभा सकते थे। मैं अगर टीम मैनेजमेंट में होता तो निश्चित ही इन दोनों खिलाड़‍ियों को चुनता। अर्शदीप और चहल का चयन नहीं होने से मैं वाकई हैरान हूं।

    भारत जीतेगा वर्ल्‍ड कप

    पूर्व ऑफ स्पिनर ने साथ ही कहा कि भारतीय टीम में काफी गहराई है और वो इस बार खिताब की प्रबल दावेदार है। हरभजन सिंह ने उम्‍मीद जताई कि रोहित ब्रिगेड 12 साल का सूखा खत्‍म करते हुए चमचमाती हुई ट्रॉफी अपने हाथों में उठाएगी। भज्‍जी ने कहा, ''मुझे उम्‍मीद है कि भारतीय टीम वर्ल्‍ड कप खिताब जरूर जीतेगी और इसी के साथ 12 साल का खिताबी सूखा समाप्‍त होगा।''

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: World Cup 2023 के बाद भारतीय टीम के हेड कोच बने रहेंगे Rahul Dravid? बहुत बड़ी अपडेट आई सामने