विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय टीम को पहले टेस्‍ट में इन 2 खिलाड़‍ियों को जरूर खिलाना चाहिए, भज्‍जी ने मैच विनर के नाम का भी किया खुलासा

Published: Mon, 16 Jun 2025 09:19 PM (IST)

भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने बताया कि शुभमन गिल के नेतृत्‍व वाली टीम को पहले टेस्‍ट ...और पढ़ें

हरभजन सिंह ने कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा को एकसाथ खिलाने पर जोर दिया
हरभजन सिंह ने कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा को एकसाथ खिलाने पर जोर दिया

HighLights

  1. हरभजन सिंह ने कुलदीप-जडेजा को खिलाने पर जोर दिया
  2. भज्‍जी ने कहा कि कुलदीप मैच विनर साबित हो सकते हैं
  3. भारत और इंग्‍लैंड के बीच 20 जून से खेला जाएगा पहला टेस्‍ट

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि इंग्‍लैंड के खिलाफ पहले टेस्‍ट में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा को प्‍लेइंग 11 में जरूर मौका दिया जाना चाहिए। बता दें कि भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्‍ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा।

लीड्स की पिच पर तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनर्स को भी मदद मिलती है। भज्‍जी ने पीटीआई वीडियो से बातचीत में कहा, 'भारत को कुलदीप यादव को खिलाना चाहिए। जडेजा को उनके साथ गेंदबाजी करनी चाहिए। इस मैच के लिए दो स्पिनर्स के साथ तीन तेज गेंदबाजों का संयोजन बेहतर होगा।'

कौन होगा मैच विनर

भज्‍जी ने बताया कि परिस्थितियों के बावजूद कुलदीप यादव संभावित मैच विनर हो सकते हैं। उन्‍होंने कहा, 'देखना होगा कि स्पिनर्स के पक्ष में परिस्थितियां होंगी या नहीं। मगर पिच पर अगर स्पिन नहीं भी होती है तो कुलदीप और जडेजा दोनों किसी भी तरह की पिच पर विकेट निकालने में सक्षम हैं।'

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: भारत के लिए नंबर-3 पर किसे खेलना चाहिए? हरभजन सिंह ने इस बल्‍लेबाज को बताया अपना फेवरेट

हरभजन सिंह ने 2002 में हेडिंग्‍ले टेस्‍ट को याद करते हुए कहा कि भारत ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्‍हें और अनिल कुंबले को एकसाथ खिलाने का फैसला लिया था। तब हरी पिच पर भज्‍जी-जंबो की जोड़ी ने 11 विकेट आपस में बाटे थे।

अंत में यही मायने रखता है

भज्‍जी ने कहा, 'उस समय वो फैसला बड़ा हैरान करने वाला था। पिच हरी थी। मगर टीम प्रबंधन ने दो स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया। संजय बांगड़ भी गेंदबाजी करना जानते थे। हम उन पांच गेंदबाजों के साथ उतरे, जो विकेट निकालना जानते थे। यही अंत में मायने रखता है। आपको उन गेंदबाजों का समर्थन करना होता है, जो किसी भी परिस्थिति में किसी भी पिच पर विकेट निकालना जानते हैं।'

शार्दुल को मिलना चाहिए मौका

बता दें कि भारत और भारत के बीच इंट्रा स्‍क्‍वाड मैच में शार्दुल ठाकुर ने शतक जमाया और विकेट भी लिए। हरभजन सिंह का मानना है कि ठाकुर को नितीश रेड्डी पर तरजीह मिलनी चाहिए। उन्‍होंने कहा, 'भारत को ऐसा गेंदबाज चाहिए जो थोड़ी गेंदबाजी कर सके। भारत के पास सात या आठ नंबर तक बल्‍लेबाजी है। आपको देखना होगा कि कौन बल्‍लेबाजी कर सकता है और गेंदबाजी भी।'

पूर्व ऑफ स्पिनर ने कहा, 'यहां मेरे ख्‍याल से शार्दुल ठाकुर को नितीश रेड्डी पर तरजीह मिलनी चाहिए। नितीश बल्‍लेबाज है, जो गेंदबाजी कर सकता है, लेकिन हमने उन्‍हें आईपीएल में ज्‍यादा गेंदबाजी करते नहीं देखा। गौतम गंभीर क्षमतावान कोच है और मुझे विश्‍वास है कि वो सही फैसला लेंगे।'

यह भी पढ़ें: 'सेलेक्‍टर्स उन्‍हें टेस्‍ट प्‍लेयर नहीं मानते', स्‍टार खिलाड़ी को नहीं चुने जाने से निराश हैं हरभजन सिंह; बोर्ड को जमकर लताड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।