Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हमने तुम्हारी मां-बहन को...', Harbhajan Singh ने पूर्व पाकिस्‍तानी क्रिकेटर को जमकर लताड़ा, Arshdeep Singh बने वजह

    Updated: Tue, 11 Jun 2024 08:24 AM (IST)

    भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल को जमकर लताड़ लगाई है। कामरान अकमल ने अर्शदीप सिंह पर सिख होने को ...और पढ़ें

    हरभजन सिंह ने कामरान अकमल को जमकर लताड़ लगाई
    हरभजन सिंह ने कामरान अकमल को जमकर लताड़ लगाई

    HighLights

    1. हरभजन सिंह ने कामरान अकमल को सरेआम लताड़ लगाई
    2. कामरान अकमल ने अर्शदीप सिंह पर 'सिख' होने को लेकर बयान दिया था
    3. हरभजन सिंह ने कामरान अकमल को सोशल मीडिया पर खरी-खरी सुनाई

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर दिए गए बयान पर बुरी तरह से फंस गए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले गए मैच के दौरान अकमल पाकिस्तान के चैनल ARY न्यूज पर बतौर एक्सपर्ट हिस्सा ले रहे थे। तभी उन्होंने अर्शदीप सिंह को देखकर सिख समुदाय पर एक टिप्पणी कर दी। अब भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने अकमल को घेर लिया है।

    पाकिस्तान को इस मैच के आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ये ओवर अर्शदीप सिंह को दिया। इसी को लेकर अकमल ने टीवी पर ऐसा कमेंट कर दिया कि उनको अब जमकर लताड़ लगाई जा रही है।

    क्या कहा अकमल ने?

    अर्शदीप जब गेंदबाजी पर आए तो अकमल ने कहा, "कुछ भी हो सकता है। 12 बज गए हैं। किसी सिख को नहीं देना चाहिए था 12 बजे ओवर।" पैनल पर मौजूद एक और शख्स को अकमल की इस बात पर जोर से हंसी आई। लेकिन सोशल मीडिया पर अकमल को जमकर कोसा जा रहा है और सिख समुदाय का मजाक बनाने के लिए लताड़ लगाई जा रही है।

    यह भी पढ़ें: 6 गेंदों में 18 रन, अर्शदीप के हाथों में गेंद, पाकिस्‍तान के चार विकेट बाकी; आखिरी ओवर में ऐसे भारत ने लिखी जीत की गाथा

    हरभजन को आया गुस्सा

    अकमल के इस कमेंट पर भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी गुस्सा हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अकमल को कोसते हुए लिखा, "लख दी लानत तेरे कामरान अकमल। तुम अपने गंदे मुंह से कुछ कहो उससे पहले तुम्हें सिखों का इतिहास पता होना चाहिए। जब आक्रमणकारियों ने तुम्हारी मां-बहन को पकड़ लिया था तब, हम सिखों ने उन्हें बचाया था, वो भी 12 बजे। आपको शर्म करनी चाहिए।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अमेरिका में छाया पंजाबी पुत्तर! 1 ओवर में दो विकेट लेकर मचाया कोहराम; फैंस ने बांधे तारीफों के पुल