Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'उनकी अपनी उपलब्धियां क्या हैं', शमा मोहम्मद पर बरसे हरभजन सिंह; रोहित शर्मा का किया सपोर्ट

    Updated: Sat, 08 Mar 2025 02:20 PM (GMT+05:30)

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल के दौरान रोहित शर्मा के फिटनेस की आलोचना की गई थी। रोहित शर्मा की फिटनेस के बारे में कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने टि ...और पढ़ें

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के एक मैच के दौरान रोहित शर्मा। फोटो- सोशल मीडिया
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के एक मैच के दौरान रोहित शर्मा। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. रोहित शर्मा की फिटनेस पर बहस
    2. शमा मोहम्मद ने की थी आलोचना
    3. भज्जी ने शमा को लिया आड़े हाथ

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद की हालिया टिप्पणी की आलोचना की है। भज्जी ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि शमा को खेल के बारे में कितनी जानकारी है। यही नहीं भज्जी ने यह भी कहा कि उसकी अपनी उपलब्धि क्या है।

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल के दौरान रोहित शर्मा की फिटनेस के बारे में कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने टिप्पणी की थी। शमा ने एक पोस्ट में, जिसे अब डिलीट कर दिया है, लिखा था कि एक खिलाड़ी के तौर पर मोटे हैं। एक्स पर एक अलग पोस्ट में, शमा ने रोहित को सबसे अप्रभावी कप्तान भी कहा था।

    भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

    हालांकि, मंगलवार को सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया। इसके बाद शमा ने रोहित की कप्तानी पर अपनी टिप्पणी से पीछे हटते हुए खेल में उनके नेतृत्व की प्रशंसा की। तब तक देर हो चुकी थी। भारतीय क्रिकेट में शमा की आलोचना होने लगी थी।

    अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने शमा के खेल के बारे में उचित जानकारी के बिना रोहित की आलोचना करने के कदम पर सवाल उठाया। इंडिया टुडे से बात करते हुए हरभजन सिंह ने कांग्रेस नेता को घेरा।

    खबरें और भी

    अंगुली उठाना आसान

    भज्जी ने कहा, ठीक है, ऐसे लोग होंगे जो उनकी फिटनेस, कप्तानी कौशल के बारे में बात करते रहेंगे। लेकिन मैंने उस महिला से एक बहुत ही सरल सवाल पूछा चाहता हूं कि जब खेल की बात आती है तो उसकी अपनी उपलब्धियां क्या हैं? इसलिए, किसी की ओर अंगुली उठाना आसान है।

    रोहित निस्वार्थ व्यक्ति

    हरभजन सिंह ने आगे कहा, रोहित शर्मा बहुत मेहनती व्यक्ति हैं, वह निस्वार्थ व्यक्ति हैं। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो नेतृत्व करते हैं, जो आगे बढ़कर नेतृत्व करते हैं, जो हमेशा खुद के बजाय टीम के हित को पहले रखते हैं। उनके जैसा लीडर और उनके जैसा खिलाड़ी होना अच्छा है।

    बता दें कि रविवार, 9 मार्च को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम टूर्नामेंट अभी तक अपराजेय रही है। वहीं, न्यूजीलैंड को भारत के हाथों लीग स्टेज पर शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

    यह भी पढ़ें- Rohit Sharma को 'मोटा' कहने वाली Shama Mohamed ने भारत की जीत का मनाया जश्‍न, कप्‍तान की तारीफ कर खुद को बताया मासूम