Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024: 'चिंगारी लग चुकी है अब आग...' मुंबई टीम के कप्तानी विवाद को लेकर बड़ी बात कह गए हरभजन सिंह

    Updated: Thu, 21 Mar 2024 08:16 PM (IST)

    मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के लिए टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में सौंपी है। रोहित शर्मा 10 साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग में बतौर खिलाड़ी मैद ...और पढ़ें

    IPL 2024: हरभजन ने दिया मुंबई टीम के कप्तानी विवाद को लेकर बड़ा बयान।
    IPL 2024: हरभजन ने दिया मुंबई टीम के कप्तानी विवाद को लेकर बड़ा बयान।

    HighLights

    1. मुंबई टीम के कप्तानी विवाद को लेकर हरभजन सिंह का बड़ा बयान
    2. भज्जी के अनुसार, रोहित के लिए बेस्ट सीजन होगा आईपीएल 2024

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के खेमे में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपने के फैसले का फैन्स जमकर विरोध कर रहे हैं। हाल ही में मुंबई ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें रोहित शर्मा और हार्दिक गले मिलते हुए बिल्कुल सहज नजर नहीं आए थे।

    रोहित के हाव-भाव को देखकर लग रहा था कि वह टीम मैनेजमेंट के फैसले से खुश नहीं हैं। कप्तानी के इस विवाद को लेकर अब मुंबई के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह का भी बयान सामने आया है।

    कप्तानी विवाद पर क्या बोले भज्जी?

    हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "हम ऐसी उम्मीद कर रहे हैं कि एमआई (मुंबई इंडियंस) एक यूनिट के तौर पर टूर्नामेंट में खेले, क्योंकि अगर वह ऐसा करते हैं, तो उन्हें रोकना काफी मुश्किल होगा। हार्दिक और मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ा चैलेंज टीम की एक करके रखना होगा। मैं जितना रोहित शर्मा को जानता हूं, वह एक सिंपल इंसान हैं। वह खुलेआम इस बात को लेकर कभी भी चर्चा नहीं करेंगे।"

    यह भी पढ़ें- IPL 2024: IPL 2024: कहीं Ruturaj Gaikwad का भी न हो जाए Ravindra Jadeja जैसा हाल! CSK ने दोहराया 2 साल पुराना फ्लॉप दांव

    भज्जी ने आगे कहा, "हालांकि, एक चीज जरूर है, पांच बार टीम को चैंपियन बनाने वाले, लगभग वर्ल्ड कप को जीतने वाले कप्तान को हटाए जाना काफी चौंकाने वाला है। शायद यह फैसला एक साल के लिए टाला जा सकता था। काबिलियत के हिसाब से हार्दिक पांड्या काफी बढ़िया कप्तान हैं, लेकिन टीम तभी जीत पाएगी जब वो एकजुट होकर खेलेगी।"

    रोहित मचाएंगे धमाल

    हालांकि, हरभजन सिंह का मानना है कि इस सीजन रोहित शर्मा बल्ले से धमाल मचा सकते हैं। उन्होंने कहा, "इस विवाद को लेकर रोहित शर्मा की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। वह काफी शांत इंसान हैं, वह इस चीज से आगे बढ़ जाएंगे। मुझे लगता है कि दमदार खेल दिखाएंगे और हार्दिक और टीम को सपोर्ट करेंगे। हालांकि, अंदर से गुस्सा जरूर होगा। शायद यह आईपीएल में रोहित शर्मा का यह बेस्ट सीजन हो, क्योंकि कभी-कभार आप दिखाने चाहते हैं कि आप बहुत काबिल हैं।"

    पूर्व स्पिन गेंदबाज ने आगे कहा, "जो चिंगारी की जरूरत थी, वो लग चुकी है। अब इसको वह आग में कैसे तब्दील करेंगे वो देखना होगा।" मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 के अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस से 24 मार्च को भिड़ेगी।