Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SL: 'गौतम गंभीर की इतनी आलोचना क्‍यों? बहुत बढ़‍िया बंदा है वो', भारतीय हेड कोच के समर्थन में आए हरभजन सिंह

    Updated: Thu, 13 Aug 2026 08:22 PM (IST)

    भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने आलोचनाओं से घिरे हेड कोच गौतम गंभीर का समर्थन करते हुए उन्‍हें शानदार व्‍यक्ति बताया। भज्‍जी ने कहा कि गंभ ...और पढ़ें

    गौतम गंभीर

     गौतम गंभीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने आलोचनाओं से घिरे गौतम गंभीर का समर्थन किया है। भारत ने गंभीर के कोच रहते टी20 वर्ल्‍ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप खिताब जीते। हालांकि, टेस्‍ट टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

    भारत को ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के हाथों करारी शिकस्‍त सहनी पड़ी। गंभीर की कोचिंग में भारत ने घरेलू जमीन पर न्‍यूजीलैंड के हाथों व्‍हाइटवॉश झेला और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज गंवाई। यही वजह रही कि गंभीर की आलोचना हो रही है।

    भज्‍जी ने किया गंभीर का समर्थन

    हरभजन सिंह ने कहा कि उन्‍हें समझ नहीं आया कि जब टीम प्रदर्शन नहीं कर रही तो कोच पर पूरा आरोप क्‍यों डाला जा रहा है? उन्‍होंने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'गौतम गंभीर की इतनी आलोचना क्‍यों हो रही है? मुझे कभी समझ नहीं आया कि जब टीम प्रदर्शन नहीं कर रही तो कोच पर आरोप क्‍यों लगाते हैं।'

    भज्‍जी ने आगे कहा, 'मैं जिस गौतम गंभीर को जानता हूं, वो अपने समय का काफी जुनूनी खिलाड़ी रहा और हमेशा टीम का पहले रखता था।' भज्‍जी ने याद किया कि गंभीर जब भारतीय टीम से जुड़े तो किसी से खुलकर बात नहीं करते थे और उनके करीबी दोस्‍तों का एक छोटा सा समूह था।

    खबरें और भी

    बहुत बढ़‍िया बंदा है वो

    भज्‍जी ने कहा, 'जब गंभीर युवा के तौर पर भारतीय टीम में आए तो कुछ ही खिलाड़‍ियों से बातचीत करते थे और उन्‍हीं के साथ घूमते थे। उन दिनों उसके दोस्‍त हुआ करते थे- वीरेंद्र सहवाग, अमित मिश्रा और मुनाफ पटेल। मुझे नहीं पता कि वो अब भी दोस्‍त हैं कि नहीं, लेकिन लगता है कि सब आज भी दोस्‍त होंगे ही। गौतम बहुत बढ़‍िया बंदा है।'

    उन्‍होंने आगे कहा, 'वो सीधे बोलने वालों में से है। कई लोगों को लगता होगा कि गंभीर बुरी बात बोलता है, लेकिन वो जो कहता है, वो सच होता है। कई लोगों को सच्‍चाई हजम नहीं होती और उसके कहने के तरीके के कारण लोग उसे अलग व्‍यक्ति मानते हैं।'

    जीतने की गंभीर में ललक

    हरभजन सिंह का मानना है कि गंभीर की सोच सकारात्‍मक है और उनकी कोशिश केवल जीत दर्ज करना है। भज्‍जी ने कहा, 'किताब को उसके कवर से जज मत कीजिए। गंभीर शानदार व्‍यक्ति है। उसे अच्‍छी तरह पता है कि खेल कैसे खेला जाता है। मुझे एक चीज पक्‍की पता है। अब चूकि वो कोच है तो वो टीम को जीत दिलाने की सोच के साथ आगे बढ़ेगा।'

    46 साल के हरभजन ने कहा, 'गंभीर ऐसा व्‍यक्ति है, जो अगर मैच जीतने का इरादा है तो हार से परहेज नहीं करता। अगर टीम ड्रॉ खेलने की तरफ आगे बढ़े तो वो उसे मंजूर नहीं।'

    यह भी पढ़ें- खतरे में है गौतम गंभीर की जॉब? लगातार हार और आलोचनाओं के बीच सामने आया BCCI का चौंकाने वाला रुख

    यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर ने जिसके लिए सेलेक्‍टर्स से की लड़ाई, अब कहां है वो खूंखार गेंदबाज? मुश्किल हुई टीम इंडिया में वापसी