KKR vs MI: 'इससे आप छिप नहीं सकते...', 9वीं हार के बाद Hardik Pandya ने किया सरेंडर; IPL पिचों पर भी उठाए सवाल
Hardik Pandya ने खराब फील्डिंग और कैच छोड़ने को भी MI की हार का एक बड़ा कारण बताया, जिससे टीम पूरे सीजन में पिछड़ती रही। ...और पढ़ें

Hardik Pandya ने किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Hardik Pandya Statement: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। पहले बैटिंग करते हुए एमआई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन का स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में मनीष पांडे के 45 रन और रोवमैन पॉवेल के 40 रन की पारी ने टीम की जीत की नींव रखी।
एमआई के लिए कॉर्बिन बॉश ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने 18 गेंद पर नाबाद 32 रन बनाने के अलावा गेंदबाजी में 3 विकेट लिए। हालांकि, इसके बावजूद उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
केकेआर की टीम अब 13 अंक के साथ अंक तालिका में छठे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी एमआई की टीम 9वें स्थान पर है। सीजन में अपनी 9वीं हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या बेहद निराश नजर आए।
Hardik Pandya ने किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा?
दरअसल, मुंबई ने आईपीएल 2026 में अब तक कुल 13 मैच खेल लिए है, जिसमें उन्हें केवल 4 मैचों में जीत मिली है, जबकि 9 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। केकेआर के हाथों मिली हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या से जब पूछा गया कि क्या आप 20 रन पीछे रह गए?
तो एमआई कप्तान ने कहा,
“हां, मतलब काफी एंटरटेनिंग मैच था। बैटिंग ग्रुप के तौर पर हम सच में 20 रन पीछे रह गए। मुझे लगता है पावरप्ले में हमने बहुत विकेट गंवा दिए। लेकिन अगर मैं और तिलक थोड़ी देर और टिक जाते, एक-दो साझेदारी और बनाते और 15-20 रन और जोड़ देते, तो हमारे पास अच्छा चांस होता।”
खबरें और भी
गेंदबाज हो रहे हैं बेबस, बोले हार्दिक
इसके बाद जब उनसे ये सवाल किया गया कि पिच कैसी थी? तो उन्होंने कहा,
ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस तरह की विकेट पर खेलने में कोई दिक्कत नहीं है जहां गेंदबाजों के लिए भी कुछ हो। IPL अब काफी बैटिंग डॉमिनेटेड होता जा रहा है। गेंदबाज बेबस महसूस कर रहे हैं। आज के मैच में विकेट से गेंदबाजों को भी मदद मिली, जिससे वो आकर अच्छी गेंदबाजी कर सके और बल्लेबाजों को अच्छे शॉट खेलकर रन बनाने पड़े। तो मुझे ये मजा आया।
हार्दिक पांड्या
एमआई के कप्तान ने फील्ड पर क्या चल रहा सवाल किया तो उन्होंने कहा,
"पता नहीं। मुझे लगता है पूरे सीजन हम फील्डिंग में काफी खराब रहे हैं। हमने बहुत सारे कैच छोड़े, जो कोई भी नहीं करना चाहता। लेकिन गेम के इस हिस्से में छुपाने को कुछ नहीं है। अगर आप मौके बनाते हैं और मैच जीतना है तो सारे मौके पकड़ने होंगे, आधे चांस भी। लेकिन हाँ, जब आप ऐसे कैच छोड़ते हैं जो गेम बदल सकते हैं, तो आप हमेशा मैच में पीछे ही भागते रहते हैं।"
बता दें कि एमआई का आखिरी लीग मैच 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के साथ होना है। इस मैच को लेकर हार्दिक से जब ये पूछा गया कि सीजन को एक अच्छे नोट पर आप खत्म करना चाहते हैं? तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल। ये ESA गेम है। ये बच्चों के लिए है। हम बस ये चाहते हैं कि हम आएं और उन 25,000 बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाएं। वो हमें खेलते हुए देखें, हम उन्हें एंटरटेन करें और खुश करें। मुझे लगता है ये उनके लिए जिंदगी भर की याद बन जाएगी।