विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भगवान से बेहतर स्क्रिप्ट कोई नहीं लिख सकता', लॉर्ड्स में इतिहास रचने के बाद भावुक हुईं कप्तान हरमनप्रीत कौर

Published: Mon, 13 Jul 2026 06:45 PM (IST)

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में ऐतिहासिक जीत के बाद भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर भावुक हो गई। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 270 रनों के बड़े अंतर से हराया।

हरमनप्रीत कौर

हरमनप्रीत कौर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में जीत के बाद टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर भावुक हो गई। उन्होंने सपोर्ट स्टाफ और अपनी टीम की खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। उनका कहना है कि भगवान से बेहतर स्क्रिप्ट कोई और नहीं लिख सकता है।

कौर ने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि ओपनर्स ही टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत हैं। इसके अलावा भारतीय कप्तान ने गेंदबाज क्रांति गौड़ की भी खूब सराहना की है। गौरतलब है कि पहली पारी में क्रांति ने 5 विकेट हासिल किए थे, जिससे इंग्लैंड की टीम 170 रनों पर सिमट गई थी और भारत ने पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली थी।

हरमनप्रीत कौर का भावुक बयान

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कौर से सवाल किया गया कि क्या वे इससे बेहतर स्क्रिप्ट लिख सकती थीं? इसका जवाब देते हुए भारतीय कप्तान ने कहा, "बिल्कुल नहीं। भगवान बेहतर स्क्रिप्ट लिखते हैं। उन्होंने इसे बहुत अच्छे से लिखा है।" टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए कौर ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे ओपनर्स हमारी ताकत रहे हैं। जिस तरह से उन्होंने पहले हाफ में बैटिंग की, वो बहुत खास था। वे अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं और सारा प्रेशर हटा देते हैं। इस टेस्ट मैच में भी जिस तरह से उन्होंने बैटिंग की, वो देखने में शानदार था।"

भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट मैच बहुत ही कम खेलती है। इसके बावजूद इंग्लैंड में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसका श्रेय कौर ने सपोर्ट स्टाफ को दिया है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ये हमारी पूरी टीम की मेहनत है। खासकर हमारे सपोर्ट स्टाफ की। उनमें से कई लोगों ने बहुत टेस्ट क्रिकेट खेला है। उन्हें पता है कि टेस्ट क्रिकेट को कैसे चलाना है, जिससे वे हमेशा अपना फीडबैक देते रहते हैं। पिछली कुछ सीरीज हमारे लिए खास नहीं रही लेकिन मैं अमोल सर और पूरे सपोर्ट स्टाफ को क्रेडिट देना चाहती हूं कि उन्होंने हमें एक रखा।"

भारत ने इंग्लैंड को हराया

भारत और इंग्लैंड के बीच ये मुकाबला लॉर्ड्स में खेला गया। ये पहला मौका था, जब इन दोनों टीमों के बीच कोई टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक ग्राउंड पर खेला गया। इस मुकाबले को भारत ने 270 रनों से अपने नाम कर लिया। पहली पारी में क्रांति ने 5 विकेट लिए, तो दूसरी पारी में भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने शतक लगाया।

यह भी पढ़ें- IND W vs ENG W: भारतीय महिलाओं ने लॉर्ड्स में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, 270 रन से इंग्‍लैंड को मात देकर बिगाड़ा दो खिलाड़‍ियों का फेयरवेल

यह भी पढ़ें- ENG W vs IND W: दर्द से दुखी यास्तिका भाटिया के लिए गुरु बनकर आईं स्मृति मंधाना, फिर बल्लेबाज ने लॉर्ड्स में रचा इतिहस