'मुझसे सीखकर पाकिस्तान के ही खिलाफ बोलते हैं', भारतीय क्रिकेटर पर वसीम अकरम का तीखा हमला
वसीम अकरम ने खुलासा किया कि उन्होंने भारत के क्रिकेटर को बॉलिंग के टिप्स दिए थे, लेकिन अब वो पाकिस्तान के खिलाफ ट्वीट करते हैं।

वसीम अकरम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भारत के इरफान पठान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अकरम का कहना है कि उन्होंने एक समय पर इरफान को बॉलिंग के टिप्स दिए थे लेकिन अब वही पाकिस्तान के खिलाफ ट्वीट करते रहते हैं। अकरम का कहना है कि उन्होंने इरफान को बॉलिंग में विविधताओं की महत्वा को समझाया था।
अकरम ने 2003 में संन्यास का एलान किया था। दूसरी तरफ पठान ने उसी साल डेब्यू किया था। अकरम का कहना है कि इरफान का एक्शन उनकी तरह था और इस वजह से वे उन्हें गेंदबाजी के कुछ टिप्स दे रहे थे। 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने वाले पठान ने अपनी गेंदबाजी से कई दिग्गजों को प्रभावित किया था और उसमें पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज भी शामिल थे।
वसीम अकरम ने इरफान पठान को लेकर दिया बयान
अकरम ने 1 मिंट पॉडकास्ट पर बात करते हुए इरफान पठान पर खुलासा किया। उन्होंने कहा, इरफान मुझसे 2004 में ऑस्ट्रेलिया में मिला था, जब मैं वहां पर कमेंट्री कर रहा था। वे मेरे बहुत बड़े फैन थे। बचपन से हमें ही खेलते हुए देखते हुए आए थे। मैंने उन्हें गेंदबाजी में कुछ टिप्स दिए लेकिन वे अपने करियर के शुरुआती दौर में अच्छा कर सके। उनका एक्शन शुरू से ही मेरे जैसे था। जब आप किसी खिलाड़ी से बात करते हैं, तो सबसे ज्यादा उसको मानसिकता के बारे में बताते हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ बोलते हैं इरफान: अकरम
अकरम ने आगे कहा, "एक्शन और बाकी चीजें, तो ठीक रहती हैं, क्योंकि वो अपने उस स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं। कलाई की स्थिति और बल्लेबाज को कैसे समझना है, जैसी बातें मायने रखती हैं। कब बदलाव करना है और कब नहीं। इरफान अच्छा लड़का है और वो मुझसे अब भी मिलता रहता है। ये अलग बात है कि वो पाकिस्तान के खिलाफ कुछ न कुछ ट्टीट करता रहता है। हालांकि, हमारे प्रशंसक भी इसके लिए तैयार हैं और वे इन सब चीजों को अनदेखा नहीं करते हैं। उन्हें बस जवाब देना होता है।"
