विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: भारतीय चयनकर्ताओं को पूर्व कप्‍तान ने दे डाली कड़ी नसीहत, कहा- 'इसको ज्‍यादा अहमियत देना सीखो'

Published: Tue, 13 Feb 2024 11:28 AM (IST)

ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान इयान चैपल ने कहा कि भारतीय टीम को शेष सीरीज में इंग्‍लैंड से कड़ी टक्‍कर मिलेगी। ...और पढ़ें

इयान चैपल ने भारतीय चयनकर्ताओं को प्रमुख सलाह दी
इयान चैपल ने भारतीय चयनकर्ताओं को प्रमुख सलाह दी

HighLights

  1. इयान चैपल ने कहा कि भारत को इंग्‍लैंड से कड़ी टक्‍कर मिलेगी
  2. चैपल ने साथ ही कि भारतीय टीम मौजूदा सीरीज में विजेता बनेगी
  3. चैपल ने चयनकर्ताओं को कुलदीप यादव पर ध्‍यान देने की नसीहत दी

प्रेट्र, मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल को लगता है कि बेन स्टोक्स की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम बची हुई टेस्ट सीरीज में भारत को कड़ी टक्कर देगी, लेकिन उन्होंने मेजबान टीम जीतने का समर्थन किया।

चैपल ने कहा, ''घरेलू टीम होने के नाते भारत को आखिर में इस मुश्किल सीरीज को जीतना चाहिए, लेकिन उन्हें बचे हुए मुकाबलों में कड़ी चुनौती मिलेगी। स्टोक्स के आक्रामक नेतृत्व वाली इंग्लैंड की टीम जो रूट की अगुआई वाली टीम से बेहतर है जो पिछले दौरे पर स्पिन के आगे पस्त हो गई थी।''

चैपल ने कहा कि भारत मजबूत टीम है और उनके पास रोहित शर्मा के रूप में एक अच्छा कप्तान है। कोहली का बची हुई सीरीज में नहीं खेलना एक झटका है। उम्मीद है कि चयनकर्ता अब श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी काबिलियत को ज्यादा महत्व देना बंद कर देंगे और कुलदीप यादव की विकेट झटकने की क्षमता को ज्यादा अहमियत देना सीखेंगे।

यह भी पढ़ें: तीसरे टेस्ट से पहले भारत को लगा झटका, फिटनेस के चलते टीम से बाहर हुए KL Rahul; इस खिलाड़ी को मिला मौका

यह भी पढ़ें: तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिलेगी गुजराती पार्टी, डिश का नाम जानकर मुंह में आ जाएगा पानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।