विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इमरान खान के बेटों ने ऐसा क्या कहा जो पाकिस्तान हो गया आग बबूला, इंटरव्यू रुकवाने के आजमाए सारे हथकंडे

Updated: Fri, 28 Aug 2026 12:05 PM (IST)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय जेल में बंद हैं। उनके दोनों बेटों ने ...और पढ़ें

इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू ने मचाया हंगामा

इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू ने मचाया हंगामा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उसके पूरे देश में उस समय खलबली मच गई जब स्काई स्पोर्ट्स ने इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू चलाने का फैसला किया। ये खबर पाकिस्तान के लिए ऐसी थी मानो आसमान फट गया हो। इस इंटरव्यू को ऑन एयर रोकने के लिए पीसीबी ने काफी कोशिश की, लेकिन कोई भी तरीका काम नहीं आया। अब सवाल ये है कि इस इंटरव्यू में ऐसा क्या था जिससे पाकिस्तान डरा हुआ था।

इमरान खान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पू्र्व कप्तान और प्रधानमंत्री हैं। साल 2023 से वह पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। लगातार उनकी खराब तबीयत की खबरें आती रहती हैं। पाकिस्तान की टीम इस समय इंग्लैंड के दौर पर है लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन इमरान के दोनों बेटों का इंटरव्यू चलाने का फैसला किया गया। ये इंटरव्यू पहले सेशन के बीच में ऑन एयर होना था। जैसे ही पीसीबी को इस बात की खबर लगी वैसे ही उसने मैदान पर न उतरने की धमकी थी। हालांकि, इंटरव्यू चला और पाकिस्तानी टीम भी मैदान पर उतरी।

खोल दी पोल

इस इंटरव्यू को लिया इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथरटन ने। इमरान के दोनों बेटे सुलेमान और कासिम ने इस इंटरव्यू में कई सारे हैरान करने वाले राज खोले। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जेल में इमरान खान को मारने की कोशिश की जा रही है और इसके प्रयास भी किए गए हैं। इंटरव्यू में जब पूछा गया कि वह अपने पिता की जेल को लेकर इतने मुखर क्यों हो रहे हैं? इस पर सुलेमान ने कहा, "ये बहुत साफ है कि वह क्या कर रहे हैं। वह उनको वहां मारने की कोशिश कर रहे हैं। वह उन्हें जितना हो सके लंबे समय तक वहां रखना चाहते हैं और उन्हें चुप कराना चाहते हैं।"

इन बातों से ही संभवतः पाकिस्तान डर रहा था और इसलिए इंटरव्यू रुकवाने के लिए हर जतन कर रहा था। इमरान के दूसरे बेटे ने कहा कि उनके पिता की आंखों में भी परेशानी हो रही है जिसे लेकर शिकायत की गई, लेकिन कुछ हुआ नहीं।

इन बातों पर हुई चर्चा

एथरटन ने इमरान के राजनीतिक करियर को नहीं छुआ बल्कि उनके बेटों से उनकी ताजा हालत जानने की कोशिश की। इमरान के बेटों ने उनकी मौजूदा हालात, इस समय जारी ईलाज, उनको एकांत में पटक देने, उनसे न मिलने देने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश के मुताबिक उन्हें मिलने की इजाजत है, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया जाता।

यह भी पढ़ें- ENG vs PAK: मोहम्मद अब्बास और अली के कहर ने इंग्लैंड को झकझोरा, स्मिथ-एटकिंसन के संघर्ष ने मेजबानों को संभाला

यह भी पढ़ें- इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू के बाद बौखलाया पाकिस्तान, इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरने से किया मना; फिर कराई अपनी बेइज्जती