IND vs AFG: सीरीज जीतते ही श्रेयस अय्यर ने किया बड़ा एलान, आखिरी टी20 में वैभव सूर्यवंशी के 'डेब्यू' पर दिया बड़ा हिंट
भारतीय टीम ने मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में मेजबान अफगानिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी।

वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस अय्यर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नीतीश कुमार रेड्डी की शानदार गेंदबाजी के बाद संजू सैमसन की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में मेजबान अफगानिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज पर भी कब्जा जमाया। सीरीज का आखिरी मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा।
3 बदलाव कर सकता भारत
सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ कर दिया कि तीसरे मुकाबले में बेंच पर बैठे प्लेयर को आजमाया जाएगा। ऐसे में गुरुवार को वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। हालांकि, उन्होंने भारत में अब तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। ऐसे में भारतीय जमीं पर उनके इंटरनेशनल डेब्यू की उम्मीद बढ़ गई है।
पिछले कुछ मैचों में टीम के प्रदर्शन से खुश हैं?
इस पर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "बिल्कुल। मुझे लगता है कि पिछले मैच के प्रदर्शन को देखते हुए और इस मैच में आते हुए, हम एक बड़ी जीत चाहते थे। दूसरा टी20 मैच इसका सही उदाहरण था।"
पुरानी चीजों को भूल जाएं
मुश्किल शुरुआत के बाद कप्तानी की भूमिका में ढलने पर श्रेयस ने कहा, "शुरुआत में यह पचाना मुश्किल था, लेकिन सफर हमेशा उतार-चढ़ाव वाला होता है। आपको जितना हो सके संतुलन बनाए रखना चाहिए और यह देखना चाहिए कि आप पल का आनंद लें, न कि अतीत में जो हुआ है उसके बारे में ज्यादा सोचें। मैंने अपने पिछले इंटरव्यू में भी कहा है- आप स्थिति को जितना अपनाएंगे, चीजें उतनी ही बेहतर होती जाएंगी।"
बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकते
अगले मैच के लिए संभावित बदलावों और बाहर बैठे खिलाड़ियों को मौका देने पर भारतीय टी20 कप्तान ने कहा, "हम चाहते हैं कि वे सभी विकेट और हालात के आदी हो जाएं और थोड़ी प्रैक्टिस भी कर लें। इसलिए यह उन खिलाड़ियों को मौका देने के लिए एक अच्छा मैच होगा, खासकर जो बाहर बैठे हैं। साथ ही टीम कॉम्बिनेशन में भी थोड़ा बदलाव किया जा सकता है।"
