IND vs AFG: डेब्यू मैच में 7 विकेट लेकर Manav Suthar ने मचाया तहलका, मुकाबले के बाद खोला अपनी जादुई फिरकी का राज
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मानव सुथार ने कमाल की गेंदबाजी की और 7 विकेट हासिल किए। इसके बाद उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी का राज खोला है। ...और पढ़ें

मानव सुथार
HighLights
भारत ने अफगानिस्तान को टेस्ट मैच में हराया
मानव सुथार ने खोला अपनी शानदार गेंदबाजी का राज
सुथार ने मुकाबले में किया था डेब्यू
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। युवा स्पिनर मानव सुथार को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी की और 7 विकेट हासिल किए। उनकी खतरनाक गेंदबाजी की वजह से भारत ने अफगानी टीम को पारी और 300 रनों से हराया। सुथार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके बाद उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी का राज खोला है।
सुथार का कहना है कि वे जल्द समझ गए थे कि इस पिच पर उन्हें अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। उन्होंने ये भी बताया कि वे एक ही लाइन पर गेंदबाजी करके विकेट हासिल करना चाहते थे और ऐसा करने में कामयाब रहे। गौरतलब है कि रवींद्र जडेजा की अनुपस्थिति में सुथार को मौका मिला और युवा गेंदबाज ने उनकी कमी को बिल्कुल भी खलने नहीं दिया। मैच खत्म होने के बाद अपनी शानदार गेंदबाजी को लेकर उन्होंने बात की है।
मानव सुथार ने दिया बड़ा बयान
पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए सुथार ने कहा, "मुझे बहुत ही अच्छा एहसास हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि दुनिया के शिखर पर पहुंच गया हूं। मैं बल्लेबाजी के लिए आया, तो कुछ गेंदों का सामना करने के बाद मैं धीरे-धीरे अच्छा महसूस करने लगा। जब मैंने पहला ओवर फेंका, तो उसी समय से मैं सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करना चाहता था। मैं अपनी स्टॉक डिलीवरी पर ही निर्भर रहना चाहता था।"
मानव ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "मुझे समझ में आ गया था कि ये पिच धीमी है। इस वजह से मुझे थोड़ी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ी। एक ही जगह पर गेंदबाजी करना बहुत ही जरूरी है। टेस्ट क्रिकेट में आपके पास धैर्य होना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि मैं इसी तरह से अपनी गेंदबाजी में निरंतरता बनाए रखूंगा। मैंने टेस्ट मैच से यही सबक लिया है कि इस फॉर्मेट में निरंतरता के साथ गेंदबाजी करनी होती है। आप धैर्य रखें और अपने प्लान के मुताबिक सही जगह पर गेंदबाजी करते रहें।"
खबरें और भी
मानव सुथार ने की कमाल की गेंदबाजी
मानव ने डेब्यू पर पहली ही पारी में कमाल कर दिखाया। उन्होंने अपने पहले ही मैच में 5 विकेट हॉल प्राप्त कर लिया। सुथार ने पहली पारी में 22 ओवर की गेंदबाजी की और 33 रन खर्च करते हुए 6 विकेट हासिल किए। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 10 ओवर में 29 रन खर्च कर 1 विकेट हासिल किए।