Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AUS T20: ‘वर्ल्ड कप में वो बिल्कुल अलग Rohit Sharma…’, टी-20 सीरीज से पहले कप्तान ‘SKY’ ने हिटमैन की तारीफ में पढ़े कसीदे

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 07:00 AM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ पहले टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पहली बार टी-20 के लिए टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट् ...और पढ़ें

    Suryakumar Yadav ने Rohit Sharma की जमकर की तारीफ
    Suryakumar Yadav ने Rohit Sharma की जमकर की तारीफ

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली।Suryakumar Yadav on Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच 23 नवंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है।कप्तान रोहित, विराट, जसप्रीत, जैसे कई स्टार्स टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं है।

    इस सीरीज के लिए टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। ऐसे में टी-20 सीरीज की शुरुआत से एक दिन पहले कप्तान सूर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की।

    Suryakumar Yadav ने Rohit Sharma की जमकर की तारीफ

    दरअसल, ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ पहले टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पहली बार टी-20 के लिए टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने पहले टी-20 से पहले कहा कि रोहित शर्मा ने विश्व कप 2023 में शानदार कप्तानी की। इस विश्व कप में जो उन्होंने किया वो बिल्कुल अलग रोहित शर्मा थे। उन्होंने जो मीटिंग में कहा था, ठीक वैसा ही कर दिखाया। एक कप्तान के रूप में उन्होंने उदाहरण के साथ कप्तानी की।

    यह भी पढ़ें: IND vs AUS 1st T20 Live streaming: हॉटस्टार नहीं, इस ऐप पर फ्री में देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया का लाइव मैच, जानिए पूरी डिटेल्स यहां

    इसके अलावा सूर्या ने कहा कि फाइनल की हार से उबरने में समय लगेगा। ऐसा नहीं हो सकता कि आप अगली सुबह उठो और जो कुछ हुआ है, उसको भूल जाओ। यह बड़ा टूर्नामेंट था। हम इसे जीतना पसंद करते।

    बता दें कि विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव टॉस करते ही टी-20 में बड़ा रिकॉर्ड लेंगे। वह टी-20 में भारत के लिए कप्तानी करने वाले 13वें खिलाड़ी बन जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: Ind vs Aus 1st T20: टीम इंडिया की कप्तानी करने को तैयार हैं Suryakumar Yadav, मैच से पहले इस तरह खिलाड़ियों में भरा जोश

    खबरें और भी