विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: रोहित शर्मा और शुभमन गिल लौटे तो किन 2 खिलाड़‍ियों का कटेगा पत्‍ता? भारतीय खिलाड़ी ने दिया सटीक जवाब

Published: Fri, 29 Nov 2024 05:35 PM (IST)

भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर से एडिलेड में पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्‍ट खेला जाएगा। भारतीय टीम ने ...और पढ़ें

शुभमन गिल और रोहित शर्मा की दूसरे टेस्‍ट में वापसी तय
शुभमन गिल और रोहित शर्मा की दूसरे टेस्‍ट में वापसी तय

HighLights

  1. भारतीय टीम ने पर्थ टेस्‍ट 295 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई
  2. भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेला जाएगा दूसरा टेस्‍ट
  3. भारतीय टीम में नियमित कप्‍तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की वापसी तय है

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर से एडिलेड में दूसरा टेस्‍ट मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम ने कार्यवाहक कप्‍तान जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में पर्थ में 295 रन से जीत दर्ज करके पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

अब दूसरे टेस्‍ट के लिए नियमित कप्‍तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल वापसी करेंगे। ऐसे में यह पता करने की कोशिश की गई कि किन दो खिलाड़‍ियों का पत्‍ता कटेगा। भारतीय टीम के अनुभवी बल्‍लेबाज चेतेश्‍वर पुजारा ने उम्‍मीद जताई कि ध्रुव जुरेल और देवदत्‍त पडिक्‍कल को बाहर बैठना पड़ सकता है।

पुजारा ने क्‍या कहा

पुजारा ने स्‍टार स्‍पोर्ट्स के शो फॉलो द ब्‍ल्‍यूज में बातचीत करते हुए कहा कि रोहित और गिल प्‍लेइंग 11 में पडिक्‍कल और जुरेल को रिप्‍लेस करेंगे। पुजारा ने साथ ही कहा कि वह केएल राहुल को तीसरे नंबर पर बल्‍लेबाजी करते हुए देखना पसंद करेंगे।

बल्‍लेबाजी क्रम में मुझे लगता है कि देवदत्‍त पडिक्‍कल और ध्रुव जुरेल अगले टेस्‍ट मैच से बाहर हो सकते हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल उनकी जगह आ सकते हैं। अगर हम बल्‍लेबाजी क्रम की बात करें तो मुझे लगता है कि केएल राहुल को तीसरे नंबर पर खेलना चाहिए।

रोहित शर्मा को निश्चित ही ओपनिंग करनी चाहिए। हालांकि, भारतीय टीम के लिए बेहतर होगा कि राहुल तीसरे नंबर पर खेलें क्‍योंकि पहले टेस्‍ट में नई गेंद के खिलाफ वह काफी सहज नजर आए थे और उन्‍होंने अच्‍छी बल्‍लेबाजी भी की थी।

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: भारत के सामने एडिलेड का दाग धोने की चुनौती, गुलाबी और लाल गेंद में फर्क को भी समझ लें

राहुल-पडिक्‍कल का प्रदर्शन

बता दें कि केएल राहुल ने पर्थ में पहली पारी में 26 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में उम्‍दा 77 रन की पारी खेली। वहीं, देवदत्‍त पडिक्‍कल दो पारियों में कुल 25 रन बना सके थे। ध्रुव जुरेल तो दो पारियों में केवल 12 रन बना पाए थे।

गिल को किस नंबर पर खेलना चाहिए?

चेतेश्‍वर पुजारा का मानना है कि शुभमन गिल को पांचवें नंबर पर बल्‍लेबाजी करनी चाहिए। उन्‍होंने कहा, 'अगर गिल पांचवें नंबर पर खेलेंगे तो गेंद थोड़ी पुरानी हो चुकी होगी और वो अपना नेचुरल गेम खेल पाएंगे। शुभमन गिल कुछ आक्रामक शॉट भी खेलते हैं। तो उनके लिए आसानी हो जाएगी क्‍योंकि छठे नंबर पर उन्‍हें पंत का साथ मिलेगा।'

चेतेश्‍वर पुजारा की पसंदीदा भारतीय एकादश

रोहित शर्मा (कप्‍तान), यशस्‍वी जायसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद सिराज।

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: दूसरे टेस्‍ट में क्‍या होगी ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11? Ricky Ponting ने कर दिया खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।