विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के क्या हैं कारण? पूर्व भारतीय दिग्गज ने बताई 3 गलतियां

Published: Sun, 12 Jul 2026 07:38 PM (IST)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 हार के लिए कमजोर मध्यक्रम, ऑलराउंडर की कमी और खराब क्षेत्ररक्षण को जिम्मेदार ठहराया।

भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड के टी-20 अंतरराष्ट्रीय दौरे पर भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए मध्यक्रम की कमजोरी, बेहतरीन ऑलराउंडर की कमी और खराब क्षेत्ररक्षण को जिम्मेदार ठहराया। इंग्लैंड ने भारत को पांच मैच की सीरीज में 4-0 से हराया।

इससे पहले भारतीय टीम आयरलैंड के विरुद्ध दोनों मैच में हार गई थी। पुजारा ने जियोहॉटस्टार से कहा कि इंग्लैंड के पास पांचवें, छठे, सातवें और आठवें नंबर पर ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्होंने पूरा योगदान दिया। भारत की बात करें तो हमारे पास पांचवें नंबर पर तिलक वर्मा और छठे नंबर पर शिवम दुबे थे, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाजों की तरह खास योगदान नहीं दिया।

भारत के पास ऑलराउंडर की कमी

वहीं भारत के पास बेहतरीन ऑलराउंडर की भी कमी है और यह उसके लिए बड़ी चिंता का विषय है। भारत का क्षेत्ररक्षण भी बहुत खराब रहा। पुजारा ने कहा कि यह माना जा सकता है कि यह युवा टीम है, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन खराब क्षेत्ररक्षण किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में क्षेत्ररक्षण की भूमिका अहम होती है।

यह भी पढ़ें- 'बैजबॉल' युग का अंत? ब्रेंडन मैकुलम ने छोड़ा इंग्लैंड के टेस्ट कोच का पद

यह भी पढ़ें- ENG W vs IND W: यास्तिका भाटिया ने लॉर्ड्स में शतक ठोक मचाया 'हाहाकार', महिला क्रिकेट के इतिहास में मचाई उथल-पुथल